Curd For Glowing Skin: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी गुणकारी है दही, नियमित रूप से इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 10:31 AM IST

Curd For Skin : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दही का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दही में मौजूद पोषक तत्व स्किन को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ स्किन पर गहराई से चमक लाने में आपकी मदद कर सकता है।

Curd For Glowing Skin: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी गुणकारी है दही, नियमित रूप से इस तरह करें इस्तेमाल

Use Curd For SpotlessSkin : दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में आपकी मदद कर सकता है। दही के इस्तेमाल से सेहत के साथ-साथ चेहरे की भी खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। खासतौर पर गर्मियों के सीजन से दही से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपको ठंडक मिलती है। साथ ही इन दिनों स्किन पर होने वाले रैशेज और खुजली से भी आराम मिल सकता है। ऐसे में अपनी स्किन केयर रूटीन में आप दही को भी शामिल कर सकते हैं।

चेहरे पर दही लगाने के फायदे

चेहरे पर दही लगाने के फायदे और तरीका

चेहरे पर दही लगाने से आपके स्किन की खूबसूरती बढ़ती है। यह मुंहासों की समस्या को दूर करने के साथ-साथ झुर्रियों को कम करने में लाभकारी हो सकता है। दही के इस्तेमाल से स्किन के रोम छिद्र छोटे होते हैं। साथ ही यह धूप में स्किन को डैमेज होने से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। दही के इस्तेमाल से आपकी स्किन की टोन सही रहती है। यह स्किन को सॉफ्ट और मुलायम करने में आपकी मदद कर सकता है। स्किन से डार्क सर्कल की परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

मुंहासों के लिए दही का इस्तेमाल

चेहरे पर मुंहासों की परेशानी को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दही में आधा नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस सामग्री को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे स्किन से मुंहासों की परेशानी दूर हो सकती है।

सनबर्न के लिए दही

सनबर्न की परेशानी को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच दही लें। अब इसमें थोड़ा सा बेसन मिक्स कर लें। इसके बाद सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे स्किन से टैनिंग की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही स्किन की लालिमा से भी छुटकारा मिल सकता है।

स्किन की रंगत पर निखार लाए दही

स्किन की रंगत पर निखार लाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच दही, 1 चुटकी हल्दी पाउडर और 1 चम्मच बेसन मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को करीब 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से स्किन की रंगत में सुधार आएगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article