White Dress Washing Tips: सफेद कपड़ों को धोने के बाद दिखता है पीलापन, इन टिप्स से दूर होगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 04:58 PM IST

Tips To Maintain White Colour of Clothes: सफेद रंग के कपड़े हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन सफेद रंग के कपड़ों को मेंटेन करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ घरेलू टिप्स को आजमा कर इनकी चमक बरकरार रखी जा सकती है।

White Dress Washing Tips: सफेद कपड़ों को धोने के बाद दिखता है पीलापन, इन टिप्स से दूर होगी परेशानी
Photo Credit: Instagram

White dress washing tips: सफेद रंग लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अधिकतर लोग सफेद रंग के कपड़े खरीदने में कतराते हैं, क्योंकि सफेद रंग के कपड़े जल्दी गंदे हो जाते हैं और उन्हें बड़े संभाल कर पहनना पड़ता है। सफेद रंग के कपड़ों को ज्यादा मेंटेन भी करके रखना पड़ता है। इसलिए लोग सफेद रंग के कपड़े लेने से पहले कई बार सोचते हैं, लेकिन सफेद रंग एक ऐसा रंग है जो हर किसी पर जंचता है और खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है।

सफेद रंग के कपड़ों में सबसे बड़ी समस्या आती है कि वे कुछ समय बाद फीके पड़ने लगते हैं और कपड़ों में पीलापन दिखने लगता है। इस पीलेपन को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। पसीने, धूल, गंदगी के चलते कुछ डिटर्जेंट सफेद कपड़ो की चमक फीकी कर देते हैं और फिर वह सफेद रंग का कपड़ा आपको निराश कर देता है। ऐसे में कुछ ट्रिक्स अपनाकर आप सफेद कपड़ों की चमक बरकरार रख सकते है।

नींबू का रस

सफेद कपड़ों की चमक वापस लाने के लिए नींबू एक कारगर उपाय हैं। नींबू खाने के काम भी आता है। यह सेहत और त्वचा दोनों के लिए ही फायदेमंद है, लेकिन यह सफेद कपड़ों की चमक वापस लाने के लिए भी काफी सहायक है। इसकी एक बूंद से सफेद कपड़े दोबारा चमकने लगते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना है फिर उसमें नींबू का रस डालना है और फिर उस पानी में कपड़े को एक घंटे तक भिगोकर छोड़ दें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खाने के साथ-साथ कपड़े को नए बनाए रखने के लिए भी मददगार है। इसके इस्तेमाल करने के लिए आपको पानी में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाना है और फिर उस पानी में कपड़े को भिगो दें। एक से डेढ़ घंटे बाद कपड़े को पानी में ही छोड़ दें और कुछ समय बाद कपड़े नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से कपड़े की चमक वापस आ जाएगी।

ब्लीचिंग पाउडर

ब्लीचिंग पाउडर भी कपड़ों की चमक वापस करने में सहायक है। इसके लिए ठंडे पानी में ब्लीचिंग पाउडर मिलाना है और फिर इसमें 20 से 25 मिनट तक के लिए कपड़ा भिगोकर रख कर छोड़ देना है। आप ब्लीचिंग पाउडर के पानी में अपना डिटर्जेंट पाउडर भी डाल सकते हैं। कपड़े को कुछ देर भिगो के रख दें और फिर इसे निकाल दें।

End of Article