Coriander Storage: हरे धनिए को स्टोर करने का बेस्ट तरीका, हफ्तों तक रहेगा हरा और फ्रेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 11:50 PM IST

Coriander Storage: किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला धनिया डाइजेशन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। धनिया हर घर में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये जल्दी ही या तो सूख जाता है या फिर गल जाता है। हालांकि, कुछ आसान तरीकों से धनिया को लंबे समय तक हरा और ताजा बनाए रखा जा सकता है।

Coriander Storage: हरे धनिए को स्टोर करने का बेस्ट तरीका, हफ्तों तक रहेगा हरा और फ्रेश

Coriander Storage Tips : किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए हर घर में धनिया इस्तेमाल किया जाता है। धनिये की चटनी हो या रायते में पड़ा धनिया, धनिये से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। धनिया सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। धनिये के सेवन से पाचन अच्छा होता है। इन सब गुणों से भरपूर धनिया  हर घर में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन धनिये को स्टोर करना सबसे बड़ी समस्या है। कुछ लोग धनिये को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से भी धनिया हरा नहीं रह पाता। फ्रिज में रखा धनिया या तो पीला हो जाता है या फिर गलने लग जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं लंबे समय तक धनिये का फ्रेश रखने के तरीकों के बारे में-

अखबार में रखने से धनिया लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

धनिये को 2 हफ्तों तक फ्रेश रखने के लिए अखबार या टिशू पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पहले धनिये को धोकर इसका पानी सुखा लें। फिर इसे अखबार या टिशू पेपर में लपेटकर एयरटाइट डब्बे में बंद कर दें। फिर इस डब्बे को फ्रिज में रख दें। धनिया 15 दिनों तक ताजा और खुशबूदार रहेगा। 

पॉलिथिन में 20 दिनों तक धनिया रहेगा ताजा

धनिये को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए प्लास्टिक बैग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए धनिये को पानी में धोकर अच्छें से सुखा लें। फिर इसे एक पॉलिथिन में डालकर अच्छे से बंद कर दें। अब इसे फ्रिज में रख दें। इससे धनिया 20 दिनों तक फ्रेश रहेगा। 

जिपलॉक बैग में धनिया काफी समय तक रहेगा फ्रेश

धनिये को लंबे समय तक फ्रेश रखने में जिपलॉक बैग भी कारगर होता है। इसके लिए पहले धनिये की जड़ों को अलग कर लें फिर धनिया को अच्छे से धोकर पानी को सुखा लें। फिर इस धनिये को टिशू पेपर में लपेटकर जिपलॉक बैग में रख दें और जिप बंद करके फ्रिज में रख दें। इससे धनिया हफ्तों तक ताजा और खुशबूदार रहेगा।

End of Article