Happy Eid ul Fitr 2022 Wishes Images, Status: इन खूबसूरत शायरियों से दें ईद की मुबारकबाद, देखें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 01:50 PM IST

Happy Eid ul-Fitr Mubarak 2022 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari in Hindi: आज प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश दे सकते हैं।

Happy Eid ul Fitr 2022 Wishes Images, Status: इन खूबसूरत शायरियों से दें ईद की मुबारकबाद, देखें यहां

Happy Eid ul-Fitr Mubarak 2022 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari: आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। एक महीना रोजा रखने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। इस दिन लोग मस्जिदों में साथ में नमाज अदा करते हैं और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। बड़े अपने से छोटे को ईद पर ईदी देते हैं। साथ ही लोग सेवईयां का आनंद भी उठाते हैं। वहीं, जो लोग ईद पर नहीं मिल पाते वो अपनों को मैसेज, शायरी, फोटोज के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप ईद की शुभकामनाएं भेजने के लिए मैसेज, वॉलपेपर, शायरी, कोट्स ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक से एक मजेदार मैसेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं। तो फटाफट इन संदेशों के जरिए अपनों को ईद की मुबारकबाद भेजें।

चुपके से चांद की चांदनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं मिल जाए वो आपको
ईद मुबारक, Happy Eid 2022



रात का नया चांद मुबारक,
चांद की चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक



हवा की खुशबू मुबारक
फिज़ा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक 


कोई इतना चाहे हमें तो बताना
कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा
कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना
Happy Eid 2022



समंदर को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक़
फूलों को उसकी खुश्‍बू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक़
आपको और आपके परिवार को
ईद का त्‍योहार मुबारक!




ज़िन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो, 
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो!
Happy Eid 2022


अल्लाह आपको ईद के
मुक्कदस मौके पर तमाम
खुशियां अता फरमाएं
और आपकी इबादत कबूल करे
ईद मुबारक  2022



कोई इतना चाहे हमें तो बताना
कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा
कोई हमारे अंदाज़ में कहे तो बताना
दिल से ईद मुबारक



ऐ चांद तू उनको मेरा पैगाम कह देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना
जब देखें वो तुझे बाहर आकर
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना
Happy Eid al-Fitr 2022



हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही हैं दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
Eid Mubarak 2022



मुबारक नाम है तेरा,
मुबारक ईद हो तुझको,
जिसे तू देखना चाहे,
उसी की दीद हो तुझको
सभी को ईद मुबारक
Happy Eid 2022




End of Article