Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images, Status: देवशयनी एकादशी में वॉट्सऐप पर भेजें ये संदेश, करीबियों को ऐसे दें शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 06:37 AM IST

Happy Devshayani Ekadashi 2022 WhatsApp Wishes Images, Quotes, Messages, and Status: देवशयनी एकादशी हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तिथि में आता है। यहां पर देखें देवशयनी एकादशी के लिए बधाई संदेश...

Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images, Status: देवशयनी एकादशी में वॉट्सऐप पर भेजें ये संदेश, करीबियों को ऐसे दें शुभकामनाएं

Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images, Messages, and Status: देवशयनी एकादशी का व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन श्री हरि विष्णु भगवान चार महीने तक योगनिद्रा में चले जाते है। इस दौरान भगवान शिव और उनका परिवार सृष्टि को संभालता है। देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक शादी-विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है। देवशयनी एकादशी के व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर आप अपने खास दोस्तों को वॉट्सऐप में कुछ खास मैसेज (Devshayani Ekadashi whatsapp messages) भेज सकते हैं। 

देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी नाम से भी पुकारा जाता है। देवशयनी एकादशी 2022 की शुरुआत (Devshayani Ekadashi 2022 Shubh Muhurat)  09 जुलाई 2022,शाम  04:39 मिनट से  10 जुलाई 2022,दोपहर 02:13 बजे तक चलेगी। व्रत 10 जुलाई को ही रखा जाएगा। व्रत के पारण का समय 11 जुलाई 2022 को सुबह 05:15 बजे से 08:36 मिनट होगा।  इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी पर शंखासुर दैत्य का संहार करने के बाद भगवान विष्णु ने थकान मिटाने के लिए  चार मास तक क्षीरसागर में शयन किया था।  

यहां देखें देवशयनी एकादशी के वॉट्सऐप मैसेज (Devshayani Ekadashi 2022 Whatsapp Message)

भगवान विष्णु जिनका नाम है, जगत के पालनहार को
देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर, शत-शत नमन
देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

सत्यस्थ: सत्यसंकल्प: सत्यवित् सत्यदस्तथा।
धर्मो धर्मी च कर्मी च सर्वकर्मविवर्जित:।
कर्मकर्ता च कर्मैव क्रिया कार्यं तथैव च।
श्रीपतिर्नृपति: श्रीमान् सर्वस्यपतिरूर्जित:।।
देवशयनी एकादशी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।



आषाढी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनायें पूरी करें। 
शुभ निर्जला एकादशी!

यह देवशयनी एकादशी का व्रत आपके पापो से मुक्ति दिलाएं
इस लोक के सुख भोगते हुए स्‍वर्ग की प्राप्‍ति कराये।
देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्री हरी भगवान विष्णु की कृपा से आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो। पके जीवन में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहें।
देवशयनी एकादशी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
देवशयनी एकादशी 2022 की शुभकामनाएं।

हरिशयनी एकादशी 2022 की बधाई
शुभ पद्नाभा एकादशी

देवशयनी एकादशी से एक दिन पहले यानी तामसिक भोजन- मांस, लहसुन, प्याज, शराब व सिगरेट इन चीजों को त्याग देना चाहिए। का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन दिन नाखून, बाल, दाढ़ी आदि नहीं कटाना चाहिए। देवशयनी एकादशी 2022 के दिन जितना हो सके दान पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

End of Article