International Yoga Day: शिल्पा शेट्टी समेत इन 5 एक्ट्रेस ने योग से दी उम्र को मात, आप भी करें ट्राई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 10:29 AM IST

Yoga Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नही करती लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी फेवरेट स्टार्स की खूबसूरती के पीछे छिपा है योगा का राज। जी हां आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेज की जिन्होंने योगा के जरिए खुद को फिट रखा है।

International Yoga Day: शिल्पा शेट्टी समेत इन 5 एक्ट्रेस ने योग से दी उम्र को मात, आप भी करें ट्राई

Yoga Tips: आज दुनिया भर में करोड़ो लोगों की फिटनेस का राज योग बन गया है। पिछले कुछ सालों में योग की पॉप्‍युलैरिटी दुनियाभर में फैली है।बॉलीवुड में कई ऐसी सिलेब्रिटीज जो योग के जरिये खुद को फिट रखती है। आज 21 जून 2022 को International Yoga Day के मौके पर उन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बतायेंगे जिन्होंने योग के जरिये खुद को फिट रखने के साथ ही अपनी बढ़ती उम्र को भी मात दी है।

1. शिल्पा शेट्टी

योग करने वाली एक्ट्रेस में सबसे पहले नाम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का आता है। शिल्पा जो एक जानी मानी योग एफिसियोनाडो है। इनकी उम्र 47 वर्ष है।श‍िल्‍पा उन सेलेब्‍स में से हैं, जिन्‍होंने सबसे पहले योग को अपनाया। इन्होंने 18 साल पहले योग का अभ्यास शुरू किया था जब उन्हें स्पाॅन्डलाइटिस की प्राॅब्लम थी। एक्ट्रेस  योग दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव के साथ जहां मंच पर योगाभ्‍यास कर चुकी हैं, वहीं ओटीटी और इंस्‍टाग्राम से पहले डीवीडी वाले दौर में ही अपने योग वीडियोज की क्‍लास शुरू कर चुकी हैं.शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है. एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपने वर्कआउट को लोगों से शेयर करती है।


2. करीना कपूर

बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान इंडस्ट्री की बहुत ही खूबसूरत और सिजलिंग ब्यूटी क्वीन हैं। करीना उन ऐक्‍ट्रेसेस में से हैं, जिन्‍होंने हमेशा से फिटनस को प्रायरिटी दी है। करीना ने प्रेग्‍नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को जिन तरीकों से कम किया, उनमें योग भी एक है। एक्ट्रेस कहती है कि उन्हें जिम जाना और ट्रेडमिल पर घंटों की रनिंग करना पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने योग करना शुरू किया। तब से करीना योग को हमेशा अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं। वह कहती हैं कि योग करने से न सिर्फ शरीर लचीला बना रहता है, बल्‍क‍ि आंतरिक खुशी भी मिलती है।

3. मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की आइटम गर्ल कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं। उनकी फिटनेस से पता चलता है कि उम्र बस एक नंबर है और कुछ नहीं। मलाइका उन सिलेब्रिटीज में से भी हैं, जो खुद तो योग करती ही हैं, दूसरों को भी इसका अभ्‍यास करने के लिए इनकरेज करती है। उन्होंने योग के लिए एक कदम आगे बढ़कर एक योगा स्टार्ट-अप में इन्वेस्ट किया है और  उनका मुंबई में एक योग स्टूडियो भी है। सोशल मीडिया पर मलाइका इसके लिए बकायदा सीरीज चलाती हैं और मुश्‍क‍िल से मुश्‍क‍िल योगासन को करने का तरीका बताती हैं।


4. दीया मिर्जा

जिंदगी के 40 साल गुजरने के बावजूद दिया मिर्जा आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। दिया हर दिन योग करती हैं और इसे अपनी फिटनस का सबसे बड़ा हिस्‍सा मानती हैं। दीया योग के माध्यम से ध्यान का अभ्यास करके शरीर और मन को शांत रखती हैं. कई बार दीया ने बताया है कि वह इतनी शांत योग की हेल्प से रहती हैं।

5. बिपाशा बसु

बिपाशा आजकल भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हैं, लेकिन वो भी श‍िल्‍पा शेट्टी की तरह ही योग पर वीडियो बनाती और शेयर करती रही हैं। बिपाशा फिटनेस का ध्यान रखने के डेली योग करती है। बिपाशा मानती हैं कि नियमित तौर पर योग करने से आप न सिर्फ अपने वजन को कंट्रोल कर पाते हैं और बॉडी की फ्लेक्‍स‍िबिलिटी भी बनी रहती है। तभी तो 43 साल की होने के बावजूद उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। आज दुनिया भर में करोड़ो लोगों की फिटनेस का राज योग बन गया है। पिछले कुछ सालों में योग की पॉप्‍युलैरिटी दुनियाभर में फैली है। बॉलीवुड में कई ऐसी सिलेब्रिटीज जो योग के जरिये खुद को फिट रखती है। आज 21 जून 2022 को International Yoga Day के मौके पर उन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बतायेंगे जिन्होंने योग के जरिये खुद को फिट रखने के साथ ही अपनी बढ़ती उम्र को भी मात दी है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article