लाइफस्टाइल

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes: युवाओं में नया जोश भर देंगी मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की ये बातें, सफलता चुमेगी कदम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 24, 2024, 08:36 AM IST

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes: अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो...डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की बातें आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करती है। ऐसे में आज हम आपके लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं।

Image

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes: देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथी 27 जुलाई को मनाई जाएगी। उन्हें 'मिसाइल मैन' के नाम से भी जाना जाता है। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ना केवल महान वैज्ञानिक थे , बल्कि वो एक अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अतुलनीय काम किया था। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना कर ये मुकाम हासिल किया था। यही वजह से है कि वो कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत माने जाते हैं। उनकी कही बातें आज भी युवाओं को प्रेरिक करने का काम करती है। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जिसे जीवन में लागू कर आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

APJ Abdul Kalam Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।

2. इससे पहले की सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।

3. ईश्वर की संतान के रूप में, मैं मुझे होने वाली किसी भी चीज से बड़ा हूं।

4. मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

5. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

6. अगर किसी देश को भ्रष्ट्राचार-मुक्त और सुन्दर मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु।

7. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

8. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।

9. अपने मिशन में कामयाबी चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाएं।

10. रचनात्मकता का मतलब एक ही चीज के बारे में अलग-अलग सोचना है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article