लाइफस्टाइल

Anushka Sharma Motivational Quotes: सफलता और अमीरी के एक कदम करीब ले जाएंगे अनुष्का शर्मा के ये मोटिवेशनल कोट्स, बांध लें गांठ

Anushka Sharma Motivational Quotes in Hindi: अनुष्का शर्मा की इन बातों को जीवन में उतार आप भी उनकी तरह ही सफल और अमीर बनने की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आपको अनुष्का शर्मा के ये विचार पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने करीबियों के संग भी शेयर कर सकते हैं।

Image

अनुष्का शर्मा के मोटिवेशनल कोट्स

Anushka Sharma Motivational Quotes in Hindi: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी तो प्रभावित किया है। अनुष्का शर्मा के पिता आर्मी में थे। बचपन से उन्होंने अनुशासन का माहौल देखा है। अनुष्का अनुशासन को बहुत जरूरी भी समझती हैं। उन्होंने अपने जीवन के तमाम अनुभवों को निचोड़कर मेहनत के रंग में ढाला और अपने दम पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हुईं। अनुष्का शर्मा ना जाने कितनी ही लड़कियों के लिए प्रेरणा भी हैं। अनुष्का अकसर लोगों को जीवन में सफलता और खुशहाली की राह दिखाती नजर आ जाती हैं। आइए पढ़ते हैं अनुष्का शर्मा के कुछ मशहूर मोटिवेशनल कोट्स जो आपको जीवन में ना सिर्फ सफल बनाएंगे बल्कि अमीरी की तरफ भी ले जाएंगे:

1. अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और विश्वास की ज़रूरत होती है।

2. खुद पर भरोसा रखो, क्योंकि दुनिया वही देखती है जो तुम खुद में देखते हो।

3. असफलता का डर छोड़ दो, क्योंकि हर कदम तुम्हें कुछ नया सिखाता है।

4. ज़िंदगी में अनुशासन और मेहनत से ही बड़े सपने पूरे होते हैं।

5. खुद को कम मत आँको, क्योंकि तुममें वह ताकत है जो दुनिया बदल सकती है।

6. हर दिन एक नई शुरुआत है, इसे सकारात्मकता के साथ अपनाओ।

7. अपने दिल की सुनो, क्योंकि वह हमेशा सही रास्ता दिखाता है।

8. मुश्किलें तुम्हें मज़बूत बनाती हैं, उन्हें गले लगाओ।

9. सपनों को सच करने के लिए छोटे-छोटे कदम भी बड़े परिणाम लाते हैं।

10. खुद को समय दो, क्योंकि हर बड़ा बदलाव धीरे-धीरे आता है।

11. सच्चाई और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

12. अपने अतीत को गले लगाओ, क्योंकि वह तुम्हें आज बनाता है।

13. दूसरों की राय से डरो मत, अपने रास्ते पर चलते रहो।

14. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, केवल मेहनत और लगन है।

15. प्रकृति से जुड़ो, क्योंकि वह तुम्हें शांति और प्रेरणा देती है।

अनुष्का शर्मा की इन बातों को जीवन में उतार आप भी उनकी तरह ही सफल और अमीर बनने की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आपको अनुष्का शर्मा के ये विचार पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने करीबियों के संग भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article