लाइफस्टाइल

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में जमकर नाचे अनिरुद्धाचार्य महाराज, दिखी 'जय-वीरू' सी बॉन्डिंग

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य महाराज और इंद्रेश उपाध्याय दोनों का आश्रम वृंदावन में है। दोनों युवा कथावाचकों में गहरा स्ने है। अपने दोस्त की शादी में अनिरुद्धाचार्य महाराज सपत्नी पहुंचे थे।

Indresh Aniruddh

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में जमकर थिरके अनिरुद्धाचार्य महाराज

लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय (इंद्रेश महाराज) की शादी 5 दिसंबर को हरियाणा की रहने वाली शिप्रा के साथ जयपुर में संपन्न हुई। शुभ विवाह के अवसर पर देश भर की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। कुमार विश्वास से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री तक ने जयपुर के फाइव स्टार होटल ताज आमेर में मौजूदगी दर्ज करा नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इन सबमें एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज इंद्रेश उपाध्याय की बारात में दिल खोलकर नाचते नजर आ रहे हैं।

Indresh Aniruddh (4)

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा (Photo: Aniruddhacharya Maharaj fb)

इंद्रेश महाराज की शादी में अनिरुद्धाचार्य महाराज का डांस

अनिरुद्धाचार्य महाराज और इंद्रेश उपाध्याय काफी करीबी बताए जाते हैं। वृंदावन से संबंध रखने वाले दोनों कथावाचकों में बहुत है। यही स्नेह खुलकर सामने दिखा जब इंद्रेश महाराज की बारात निकली और अनिरुद्धाचार्य महाराज सच्चे दोस्त की तरह बारात में नाचते दिखे। अनिरुद्धाचार्य महाराज को अपनी शादी में नाचते देख इंद्रेश महाराज से भी नहीं रहा गया। वह शादी के रथ पर ही डांस करने लगे। दोनों का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो तेजी से वायरल होने लगा। लोग दोनों लोकप्रिय कथावाचकों के बीच की इस बॉन्डिंग पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

दोनों कथावाचकों में है गजब की बॉन्डिंग

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य महाराज और इंद्रेश उपाध्याय दोनों का आश्रम वृंदावन में है। दोनों युवा कथावाचकों में गहरा स्ने है। अपने दोस्त की शादी में अनिरुद्धाचार्य महाराज सपत्नी पहुंचे थे। शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें अनिरुद्धाचार्य महाराज बिल्कुल परिवार के सदस्य की तरह इंद्रेश उपाध्याय की शादी में सहभागिता करते दिखे।

Indresh Aniruddh (3)

अनिरुद्धाचार्य और इंद्रेश महाराज (Photo: Aniruddha Maharaj fb)

कौन हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज

अनिरुद्धाचार्य महाराज का असली नाम अनिरुद्ध राम तिवारी है; उनका जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के जबलपुर-क्षेत्र में हुआ था। वे मशहूर धार्मिक गुरु और कथावाचक हैं। वृंदावन में उन्होंने गौरी गोपाल आश्रम स्थापित किया है, जहां सेवा-कार्य, धार्मिक कथा-वाचन और सामाजिक गतिविधियां होती हैं। अनिरुद्धाचार्य महाराज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article