लाइफस्टाइल

Radhika Merchant At Vantara: अंबानी बहू की अलमारी में हुई कपड़ों की कमी? संस्कारी बहू लुक में खूब जची राधिका, लेकिन यहां खा गई गच्चा

Radhika Merchant At Vantara (राधिका मर्चेंट वनतारा साड़ी डिजाइन): जामनगर वनतारा के उद्घाटन में साड़ी पहन पहुंची अंबानी बहू राधिका का लुक खूब वायरल हो रहा है। सादी संस्कारी बहू ने हालांकि बॉलीवुड हसीना का पुराना वायरल लुक कॉपी किया है। देखें फैशन मे कहां गलती खा गईं राधिका, टिशू सिल्क साड़ी, अंबानी फोटो।

Image

Radhika merchant tissue silk saree at vantara inaugration

Radhika Merchant At Vantara (राधिका मर्चेंट वनतारा साड़ी डिजाइन): रिलायंस फाउंडेशन और अनंत अंबानी के जामनगर गुजरात स्थित वनतारा पशु संरक्षण केंद्र का बीती शाम भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। खास पूजा और रिबन कटिंग सेरेमनी के साथ मोदी जी ने वन्यजीवन को करीब से देखा और काफी एन्जॉय किया। इनॉगरेशन सेरेमनी में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी तो नीता जी और छोटी बहुरानी राधिका भी शामिल थे। जिनके ट्रेडिशनल लिबास को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

उद्घाटन समारोह में अंबानी सास-बहू ने खास साड़ी पहनी थी। और अब दोनों का साड़ियों का लुक काफी वायरल हो रहा है। खासतौर से अनंत अंबानी की पत्नी राधिका ने गुलाबी साड़ी और सिंदूर, मंगलसूत्र में इस बार तो सास नीता को भी मात दे दी है। हालांकि राधिका का लुक एकदम फ्रेश नहीं था, रिपीटेड लुक देख फैंस भी हैरान हैं। यहां देखें राधिका मर्चेंट की फैशन फाइट तो नीता अंबानी का लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन।

नीता अंबानी की साड़ी

Nita Ambani Saree Blouse Design

Nita Ambani Saree Blouse Design

नीता अंबानी ने उद्घाटन समारोह के लिए खास लाल, नारंगी और सफेद के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली साड़ी को ओपन उल्टा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। सिंपल और बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लुक की साड़ी पर हाथी बने हुए थे। नीता जी की साड़ियों के साथ उनके स्टाइलिश ब्लाउज भी बहुत चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होने गोल डीप बैक वाला स्कूप नेक ब्लाउज पहना था।

राधिका मर्चेंट की साड़ी ने लूटी लाइमलाइट

Radhika Merchant Tissue Silk Saree At Vantara

Radhika Merchant Tissue Silk Saree At Vantara

हालांकि सास की साड़ी से ज्यादा इस बार छोटी बहुरानी राधिका मर्चेंट की गुलाबी साड़ी फैशन फाइट जीत गई। राधिका ने खास मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ब्लश पिंक टिशू सिल्क की साड़ी को उल्टा पल्ला ओपन ड्रेप में फ्लॉन्ट किया था। राधिका की खूबसूरत साड़ी की चमक अलग ही खूबसूरत लुक दे रही थी, वहीं छोटी स्लीव्स वाला बोट नेक मैचिंग ब्लाउज भी लुक में चार चांद लगा रहा था। मंगलसूत्र, सिंदूर तो खुले बालों में राधिका काफी सिंपल और सुंदर लगीं, लेकिन अंबानी बहू होकर राधिका का लुक एकदम ओरिजिनल नहीं था।

यहां से हुआ कॉपी

Janhvi Kapoor Manish Malhotra Saree

Janhvi Kapoor Manish Malhotra Saree

राधिका से पहले जान्हवी कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा की बिल्कुल हूबहू साड़ी उसी तरह की ड्रेपिंग स्टाइल के साथ पहनी थी। जान्हवी का ये टिशू सिल्क साड़ी वाला लुक खूब वायरल हुआ है, यहां तक की खुद जान्हवी ने ही इसी स्टाइल की दूसरे रंग वाली साड़ी पहनी है। हालांकि दोनों के ब्लाउज का डिजाइन अलग था, और दोनों अपने अपने अंदाज में खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन साड़ी बिल्कुल सेम थी, और अंबानी बहू से एकदम फ्रेश, यूनिक लुक्स की उम्मीद रहती है। खैर अब आप बताएं की आपको दोनों में से इस साड़ी में कौन ज्यादा अच्छा लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article