Amla Laddu Recipe: आंवला हमारे हेल्थ के लिए बेस्ट माना जाता है। सर्दी हो या गर्मी, आंवला तो खाना ही चाहिए। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही आंवला ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इसे खाने का हर किसी का अपना तरीका है। कोई इसे कच्चा खा लेता है तो कोई सुखाकर नमक लगाकर खाता है। वहीं, कुछ लोग आंवले का अचार या मुरब्बा बना देते हैं। लेकिन अगर आपको अपने बच्चे को आंवला खिलाना है तो आपको आंवले का लड्डू बना लेना चाहिए। ये हर किसी को पसंद आता है और स्वाद में भी नंबर 1 होता है।
आंवला लड्डू बनाने की सामग्री -
1) आंवला – 500 ग्राम
2) गुड़ – 300 ग्राम
3) नारियल (सूखा या ताजा) – 1 कप
4) इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच
5) देसी घी – 2 चम्मच
6) ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश या पिस्ता)
आंवला लड्डू बनाने की विधि -
सबसे आंवला को धोकर कुकर में थोड़ा पानी डालकर 1 सीटी पर उबालें। फिर इसको ठंडे होने के बाद बीज निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें ग्राइन्ड किया हुआ गुड़ डालें। गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं जब तक उसका झाग न छोड़ने लगे। इसके बाद पिघले हुए गुड़ में पिसा हुआ आंवला डालें और अच्छे से मिलकर इसे लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक गाढ़ें होने तक पकाएं। अब इसमें नारियल, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें।इसके बाद गैस बंद करें और इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब आप हल्के हाथों में घी लगाकर गोल आकार के लड्डू बनाएं। अब आपका आंवला लड्डू बनकर तैयार है।
