लाइफस्टाइल

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes: कभी हार ना मानने का हौसला देते हैं बाबा साहेब के ये 15 अनमोल विचार, यहां पढ़ें भीमराव अंबेडकर के मोटिवेशनल कोट्स

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes (डॉ. भीमराव अंबेडकर मोटिवेशनल कोट्स): बाबा साहेब के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनके विचार(Bhimrao Ambedkar Life Thoughts) और कथन लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आज के युवा जमकर उनके विचारों को पढ़ते हैं और एक दूसरे के साथ साझा करते हैं।

Image

Dr. BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes in Hindi (डॉ. भीमराव अंबेडकर मोटिवेशनल कोट्स): बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। भारतीय संविधान और समाज के निर्माण में भीमराव अंबेडकर ( Dr. BR Ambedkar) का अमूल्य योगदान रहा है। साथ ही दलित समाज के लिए भी बी आर आंबेडकर (Bhimrao Ambedkar Inspirational Thoughts) ने महत्वपूर्ण कदम उठाए। भीमराव अंबेडकर का जीवन (Bhimrao Ambedkar Life Thoughts) ऐसा रहा है कि आज भी वह लोगों के बीत प्रासंगिक बने हुए हैं। बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और सफलता (Ambedkar ke Prerak Vichar) की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है। आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करने वाला बाबा साहेब ने इन परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और उच्चतम शिक्षा हासिल करने का प्रयास जारी रखा (Dr Ambedkar Motivational Quotes)। हालांकि स्कूल-कॉलेज से लेकर नौकरी तक में उन्हें खूब भेदभाव का सामना करना पड़ा।

बाबा साहेब के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनके विचार और कथन लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आज के युवा जमकर उनके विचारों को पढ़ते हैं और एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने कई बार मंच से ऐसे भाषण, या विचार व्यक्त किए जिससे प्रेरित होकर युवा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए डालते हैं नजर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायक विचारों पर एक नजर:

Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes | डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेरक विचार

1. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

2. मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।

3. एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।

4. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

5. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।

6. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

7. एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।

8. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए।

9. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।

10. भाग्य में विश्वास रखने के बजाए अपनी शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

11. वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।

12. मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।

13. शिक्षा जितनी पुरूषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी।

14. कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।

15. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article