लाइफस्टाइल

मक्खन मारकर सर्व करें गरमा गरम पराठे, चाय की चुस्की के साथ सर्दी में खूब स्वाद लगेंगे ये 5 तरह के पराठे

Types of Parathas: सर्दियों में खाने के लिए कुछ गरमा गरम तो स्वादिष्ट मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। ऐसे ही नाश्ते या लंच आदि में बनाने के लिए कुछ खोज रहे हैं। तो पराठों से बेहतर क्या होगा, आलू से लेकर मूली तक ये 5 पराठे सर्दियों की शान हैं। जिन्हें आपको भी बनाकर जरूर ही खाना चाहिए।

Image

5 Types of Paratha

Types of Parathas: सर्द हवाओं भरी सुनहरी सुबह भारतीय घरों में हमेशा से खास रही हैं। वहीं ठंडी हवा, धुंध में छिपा सूरज और तवे पर सिकते गरमा गरम पराठे, और हाथ में मसालेदार चाय.. ये सब मिलकर एक अद्भुत अनुभव बनाते हैं। भारतीयों के लिए पराठे सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि ये यादों का हिस्सा हैं। दादी-नानी की रसोई से लेकर सड़क किनारे के ढाबों तक, पराठे सर्दियों का सबसे प्रिय भोजन हैं। भूख नहीं भी हो तो भी बेशक ही पराठों के लिए पेट में जगह बन ही जाती है। ऐसे में अगर आप भी एक पराठा लवर हैं, और इस सुहानी सर्दी वाले मौसम में स्वादिष्ट पराठा खाना चाहते हैं। तो आपको जरूर ही ये वाली पांच पराठों की रेसिपी ट्राई करनी ही चाहिए।

1. आलू पराठा

आलू पराठा सर्दियों की सुबह का सबसे लोकप्रिय नाश्ता है। पंजाब के रसोई से मशहूर हुई ये डिश, दुनिया भर में बहुत ही चाव से खाई जाती है। सर्दियों में तो आलू का पराठा खाने का मजा ही अलग है। इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, उबले आलू, प्याज, धनिया, अदरक और हरी मिर्च की जरूरत होती है। आलू को मसालेदार भरावन के साथ तैयार कर तवे पर घी में सुनहरा होने तक सेंकें। इसे दही और अचार के साथ परोसें।

2. मूली पराठा

मूली पराठा सर्दियों में खाने के लिए बहुत ही विकल्प हो सकता है। इसमें कद्दूकस की गई मूली का उपयोग होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है। इसे बनाने के लिए ताजा मूली को कद्दूकस करें, उसमें नमक, अजवाइन और हरी मिर्च मिलाएं। इसे आटे में भरकर तवे पर घी में सेंकें। इसे नींबू के अचार और अदरक की चाय के साथ सर्व करें।

3. गोभी पराठा

सर्दियों में गोभी का स्वाद सबसे अच्छा होता है। गोभी पराठा बनाते समय, इसे हल्का भूनें और फिर आटे में भरें। इसे तवे पर घी के साथ सेंकें। यह कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है। इसे धनिया की चटनी या दही के साथ परोसें।

4. सत्तू पराठा

सत्तू पराठा, बिहार का एक खास व्यंजन है। इसे भुने हुए चने के आटे से बनाया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है। सत्तू में लहसुन, प्याज, सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाकर भरावन तैयार करें। इसे तवे पर सेंकें और दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

5. शक्कर पराठा

मीठा शक्कर या गुड़ का पराठा भी सर्दियों का अनोखा स्वाद है। इसे बनाने के लिए रोटी बेल लें और उसमें भरावन के तौर पर शक्कर या गुड़ भर दें और अच्छे से सेंक लें। इसे सफेद मक्खन या गुड़ के साथ परोसें। यह सर्दियों की यादों को ताजा कर देता है।

सर्दी और पराठा परफेक्ट कॉम्बीनेशन

सर्दियों में हमारा शरीर गर्म भोजन की तलाश करता है। पराठे हर मूड के लिए उपयुक्त होते हैं—मसालेदार सुबह के लिए, मीठे नाश्ते के लिए या फिर पूरे दिन तरोताजा रहने के लिए। सर्दियों में पराठे न केवल पेट भरते हैं, बल्कि यह हमें गर्माहट और सुकून भी देते हैं। इस सर्दी, इन पाँच पराठों की रेसिपी ट्राई करें और गरमा गरम चाय के साथ एन्जॉय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article