लाइफस्टाइल

ALIA BHATT के नेचुरल ग्लो का सीक्रेट, गर्ल्स फॉलो करें ये खास स्किनकेयर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 15, 2023, 12:25 PM IST

ALIA BHATT SKINCARE AND BEAUTY: बॉलीवुड की न्यू मॉम आलिया भट्ट का चेहरा हमेशा ही नेचुरली ग्लो करता है। देखें आलिया भट्ट के इस निखार का क्या है राज, और कैसे बहुत ही साधारण स्किनकेयर से आलिया की ब्यूटी में चार चांद लग जाते हैं। एक्ट्रेस जैसी स्किन पाने के लिए गर्ल्स जरूर ट्राई करें ये स्किनकेयर और ब्यूटी टिप्स।

Image

alia bhatt

ALIA BHATT SKINCARE AND BEAUTY: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम उन बॉलीवुड हसीनाओं की लिस्ट में शूमार हैं, जिनका चेहरा नेचुरली ही चमकता है। आलिया एक्टिंग के साथ साथ अपनी एवर ग्लोइंग स्किन की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। इंडस्ट्री की न्यू मॉम आलिया काम के साथ अपनी लाइफस्टाइल और डाइट पर अच्छा खासा ध्यान देती हैं। जिसका सीधा असर उनके निखार पर पड़ता है। फ्लॉलेस ब्यूटी आलिया भट्ट की त्वचा का सीक्रेट उनका स्किनकेयर है, जिसके साथ वे कभी समझौता नहीं करती हैं।

Alia Bhatt Beauty Secret

Alia Bhatt Beauty Secret

आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर पंसदीदा स्किन प्रोडक्ट्स के बारे में अपनी राय साझा करती रहती हैं। आलिया अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही कोई भी प्रोडक्ट यूज करती हैं। एक्ट्रेस खासतौर से अपनी स्किन को पिंपल और पिगमेंटेशन से बचाने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी आलिया जैसा नेचुरल ग्लो और बेदाग त्वचा चाहते हैं, तो एक्ट्रेस का ये स्किनकेयर रूटीन और खास ब्यूटी टिप्स जरूर ट्राई करें -

ALIA BHATT SKINCARE ROUTINE

क्लींजिंग और टोनिंग

आलिया अपनी सुबह की शुरुआत बहुत ही माइल्ड से क्लींजर से चेहरा धोकर करती हैं। और उसके बाद प्रोबायोटिक्स से मिलकर बना टोनिंग मिस्ट यूज करती हैं।

सीरम और मॉइश्चराइजर

स्किन हाइड्रेशन और ग्लो के लिए आलिया अपने चेहरे पर सीरम लगाना प्रेफर करती हैं। स्किन के लिए आलिया लाइट सा मॉइश्चराइजर लगाती हैं। ताकि स्किन मुलायम और हेल्दी बनी रहे।

सनस्क्रीन

50 SPF वाला सनस्क्रीन आलिया की स्किनकेयर केयर का जरूरी हिस्सा है। बाहर जाने के साथ साथ आलिया किसी भी तरह की हानिकारक किरणों से बचने के लिए घर पर भी सनस्क्रीन लगाकर रखती हैं।

Alia Skincare Routine

Alia Skincare Routine

लिप बाम

मुलायम और पिंक होठों के लिए आलिया कोई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि माइल्ड का वैसलिन या लिप बाम लगाती हैं।

हाइड्रेशन

आलिया की ब्यूटी का सबसे बड़ा राज है, उनकी हाइड्रेटेड बॉडी। आलिया दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीती है। पानी पीते रहना और स्किन को हाइड्रेटेड रखना, हर स्किन टाइप वाले व्यक्ति के लिए जरूरी है।

Minimal Makeup

Minimal Makeup

मेकअप

आलिया बहुत जरूरत पड़ने पर ही बहुत मेकअप करती हैं। अच्छी स्किन के लिए मिनिमम मेकअप करना ही आलिया का ब्यूटी सीक्रेट है।

वर्कआउट

स्किन के ग्लो के लिए आलिया अच्छा वर्कआउट करने की सलाह देती है। अगर आप भी आलिया भट्ट की तरह ही दमकती त्वचा चाहते हैं। तो इन आसान सी स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article