आज का सुविचार 12 दिसंबर 2025 (Good thought for the day): जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए प्रयास करते रहना और अपनी गलतियों से सीखकर राह में आगे बढ़ते रहना बहुत ही आवश्यक है। कई लोग होते हैं, जो अपना जीवन कल की हार में बिता देते हैं या फिर आने वाले कल की फिक्र में.. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आज में कैसे जिए। और बेशक ही ये चीज अगर आप सीख गए तो जीवन में सफलता प्राप्त करना निश्चित है। इसी बात से जुड़ा है अल्बर्ट आइंस्टीन का एक सुप्रसिद्ध कथन.. जिसे पढ़कर और अपने जीवन में शामिल करके आप सफलता की राह में आगे बढ़ सकते हैं।
कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल की आशा रखो..
जरूरी बात ये है कि प्रश्न करना मत छोड़ो
अल्बर्ट आइंस्टीन ने ऐसा क्यों कहा
अल्बर्ट आइंस्टीन के इस कथन का यही अर्थ है कि, जीवन में सफल होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है। आपको कल से सीखने की आवश्यकता है, अगर आपसे कल कुछ गलती हुई है तो कोशिश करें उसे आगे न दोहराय। वहीं कल की फ्रिक छोड़कर आपको आज में जीना चाहिए और अच्छे आने वाले कल की आशा करनी चाहिए। इसी प्रकार से आप जीवन में सफल होंगे, जब आप राह में कई सारी चीजें सीखें, आशा करें और हमेशा जिज्ञासा के साथ सवाल पूछते रहे।
Motivational Quotes on Success
1. सफलता उन कदमों को मिलती है जो कभी रुकते नहीं,
हार कर भी कोशिशों के दीपक बुझते नहीं,
जो थक कर भी चलते रहें अपने सपनों की ओर,
किस्मत भी झुकती है उनके आगे, जो डरते नहीं
2. मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके इरादे मजबूत होते हैं,
रास्ते में आए तूफ़ान भी कमज़ोर साबित होते हैं,
जब दिल में जीत का जुनून जाग उठता है,
तो फिर कदम खुद-ब-खुद मंजिल तक पहुँचते हैं
3. जो गिरकर भी उठ जाए वही विजेता कहलाता है,
जो मेहनत का स्वाद जान ले वह जीवन बदल जाता है,
कभी सपनों को छोटा मत समझो, वो ही रास्ता दिखाते हैं,
और सफलता उन्हीं को मिलती है जो खुद पर विश्वास रखते हैं
4. सफलता का रास्ता धैर्य और सपनों से बनता है,
हर ठोकर इंसान को और मजबूत करता है,
जिस दिन मेहनत को आदत बना लो तुम,
उस दिन जीत भी तुम्हारी गुलाम बन जाती है।
5. सफलता एक दिन में नहीं मिलती, पर एक दिन जरूर मिलती है,
जो रोज़ खुद को बेहतर करने की हिम्मत रखते हैं,
छोटे-छोटे कदम ही बड़ी जीत बनते हैं,
बस चलते रहो—कभी न रुकना ही असली कला है।
बहुत ही सरल शब्दों में अल्बर्ट आइंस्टीन ने समझाया है कि, जीवन में निरंतर प्रयास करना और आशावान रहना कितना जरूरी है। कैसे प्रयास करके और अपनी गलतियों से सीखकर आप अपनी सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो मेहनत करने से कभी न डरें। आइंस्टीन की बात पर अमल करें और सपने देखें तथा उन्हें पूरा करने के लिए हर मुम्किन प्रयास करें।
