Albert Einstein Motivational Quotes in Hindi(अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रेरक विचार): अल्बर्ट आइंस्टीन (1879-1955) एक जर्मन-जनित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें सापेक्षता के सिद्धांत को विकसित करने के लिए जाना जाता है, जो आधुनिक भौतिकी के दो स्तंभों में से एक है (दूसरा क्वांटम यांत्रिकी है)। उन्हें व्यापक रूप से 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है। यह सिद्धांत गुरुत्वाकर्षण का एक नया विवरण प्रदान करता है, जिसमें इसे द्रव्यमान और ऊर्जा की उपस्थिति से अंतरिक्ष-समय के वक्रता के रूप में वर्णित किया गया है। इस सिद्धांत ने खगोल भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान में क्रांति ला दी है। आइंस्टीन ने यह व्याख्या करके क्वांटम यांत्रिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया कि प्रकाश ऊर्जा के छोटे पैकेटों (फोटॉनों) से बना है। इस कार्य के लिए उन्हें 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार, मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में।
अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रेरणादायक विचार - Albert Einstein Motivational Quotes
1. शिक्षा तथ्यों को सीखना नहीं है, बल्कि मन को सोचने का प्रशिक्षण देना है।
2. हमें सफल व्यक्ति बनने का प्रयास न करके, सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयास करना चाहिए।
3. वक्त बहुत ही कम है, अगर हमें कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।
4. ज़िन्दगी एक साइकिल चलाने की तरह है, अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको बराबर चलते रहना होगा।
5.अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए एक घंटा हो तो मैं पहले 55 मिनट समस्या के बारे में सोचूंगा और बाकि 5 मिनट उसका हल सोचने के बारे में लगाऊंगा।
6.जैसी ही आप सीखना बंद कर देते हैं, आप मरना शुरू कर देते हैं।
7. शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गई चीजों के भूल जाने के बाद बचती है।
8. जिस व्यक्ति ने कभी गलती ही नहीं कि, उस व्यक्ति ने कभी भी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
9. जीनियस 1% टैलेंट है और 99% हार्ड वर्क है।
10. जम हम अपनी सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं, तो हम उनके पार चले जाते हैं।
