महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गवासी अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की सगाई के बाद अब इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सगाई की तस्वीरों में पार्थ अपनी मंगेतर कायनात दारा के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों का सादा और खूबसूरत लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खासतौर पर कायनात दारा का ब्राइडल स्टाइल चर्चा में है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - क्यों पहली मोहब्बत ही होती है सबसे खास?
उन्होंने अलग-अलग मौकों पर ऐसी साड़ियां पहनी हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ बेहद एलिगेंट भी लग रही हैं। लाल कढ़ाईदार साड़ी से लेकर पीले रंग की खूबसूरत साड़ी तक, हर लुक में उनकी सादगी और स्टाइल साफ नजर आ रही है। हल्की ज्वेलरी, सिंपल मेकअप और आत्मविश्वास से भरी उनकी स्टाइलिंग यह दिखाती है कि दुल्हन का लुक बिना ज्यादा तामझाम के भी बेहद आकर्षक और यादगार बनाया जा सकता है।
सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाली सगाई की साड़ी
कायनात ने अपनी सगाई के फंक्शन के लिए सिल्वर टोन वाली मॉडर्न गर्लिश लुक वाली एम्ब्रॉयडरी से भरी हुई साड़ी चुनी थी। हल्के रंग की इस साड़ी पर महीन कढ़ाई और नेट डिटेलिंग की गई थी। सगाई के लिए कायनात की ये साड़ी तो उसके साथ पेयर अप किया गया ब्लाउज एकदम ही परफेक्ट लुक दे रहा है। डायमंड की ज्वेलरी भी लुक में चार चांद लगा रही है।
लाल साड़ी में कायनात
लाल रंग की साड़ी वाली कायनात की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह साड़ी गहरे लाल रंग की है, जिस पर मल्टीकलर पारंपरिक कढ़ाई और बूटेदार डिजाइन दिखाई दे रहा है। पूरे लुक में भारतीय हस्तकला की झलक साफ नजर आती है। साड़ी का रंग पारंपरिक दुल्हन वाले लाल शेड में है, लेकिन उस पर बना रंगीन पैटर्न इसे सामान्य ब्राइडल साड़ी से अलग पहचान देता है।
ब्लाउज ने बढ़ाई पूरे लुक की खूबसूरती
कायनात ने साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना है। ब्लाउज पर भी साड़ी जैसी कढ़ाई नजर आती है, जिससे पूरा लुक एक जैसा और संतुलित दिखाई देता है। ब्लाउज का फिटिंग स्टाइल मॉडर्न होने के साथ पारंपरिक भी लगता है।
ज्वेलरी सिंपल लेकिन एलिगेंट
ब्राइडल लुक में अक्सर भारी हार और कई लेयर वाली ज्वेलरी देखने को मिलती है, लेकिन कायनात ने हल्की और क्लासी ज्वेलरी चुनी है। छोटे ईयररिंग्स, कंगन और हल्का मेकअप उनके चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को उभारते हैं। लाल लिपस्टिक पूरे लुक को आकर्षक बनाती है।
पीली साड़ी वाला लुक भी रहा बेहद खूबसूरत
एक दूसरी तस्वीर में कायनात पीले और ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी में दिखाई देती हैं। साड़ी पर छोटे-छोटे रंगीन मोटिफ बने हैं, जबकि पल्लू पर हल्का सुनहरा बॉर्डर है। यह लुक दिन के किसी पारिवारिक समारोह या प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बिल्कुल उपयुक्त लगता है। इस साड़ी के साथ पहना गया स्टेटमेंट चोकर नेकपीस पूरे लुक का मुख्य आकर्षण बनता है। खुले बाल और हल्का मेकअप इस स्टाइल को और निखारते हैं।
ब्राइड्स टू बी कायनात से जरूर ही फैशन टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की साड़ियां और ब्लाउज के डिजाइन वाकई काफी प्यारा लुक देते हैं।
