लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai Parenting: ग्लैमर से दूर, ग्राउंडेड पैरेंटिंग! हर मम्मी लें ऐश्वर्या से ये खास पेरेंटिंग की टिप्स

Aishwarya Rai Parenting: आराध्या बच्चन का नाम सबसे संस्कारी और शांत, जमीन से जुड़े स्टार किड्स की लिस्ट में आता है। बेशक ही बिटिया आराध्या को मम्मी ऐश्वर्या ने बहुत ही अच्छे संस्कार दिए हैं। हर मम्मी ऐश्वर्या से लें पेरेंटिंग की खास 3 टिप्स, जो बहुत ही ज्यादा काम की हो सकती है।

Image

Aishwarya rai Parenting

Aishwarya Rai Parenting: अपने करियर के साथ साथ बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी ऐश्वर्या ने बिटिया आराध्या को बहुत ही अच्छे से पाला है। बॉलीवुड की दुनिया चमक-धमक और व्यस्तता भरी है, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने हमेशा से ही अपनी बेटी आराध्या की देसी और ग्राउंडेड तरीके से परवरिश की है। एक माँ के रूप में वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनकी पेरेंटिंग शैली अपनी सादगी, संयम और स्पष्टता के लिए जानी जाती है। अगर आप भी अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ पालना चाहती हैं, तो हर मम्मी को ऐश्वर्या की पेरेंटिंग स्टाइल से 3 खास टिप्स लेनी ही चाहिए।

दोस्त बनकर रहें

ऐश्वर्या हमेशा ही आराध्या के लिए मां के साथ साथ एक दोस्त बनकर रही हैं। वे बिटिया को कई वर्क इवेंट्स पर लेकर जाती हैं, और उनके साथ काफी कूल और फन अंदाज में रहती हैं। वे आराध्या के साथ उनकी उम्र के हिसाब से व्यवहार करती हैं। बिटिया की पसंद नापसंद का ख्याल रखना, उनके विचारों को सुनना, समझना काफी महत्वपूर्ण है। इस खुलेपन का ही नतीजा है कि माँ-बेटी के बीच गहरी समझ और विश्वास का रिश्ता कायम हुआ है। ऐश्वर्या का मानना है कि डर के बजाय प्यार और सम्मान पर टिका रिश्ता ही बच्चे को हर बात शेयर करने के लिए प्रेरित करता है।

बड़ों का सम्मान

आराध्या को आपने भी कई वायरल वीडियोज में बड़े-बुजुर्गों के पैर छूते तो प्रणाम आदि करते देखा ही होगा। ऐश्वर्या ने बिटिया को बखूबी बड़ों का सम्मान करना सिखाया है। उन्होने बेशक आराध्या को विनम्र, दयालु और जमीन से जुड़ा रहना सिखाया है। जो उनकी सादगी और संस्कार दिखाता है।

स्पेस दें

अनुशासन में रहना सिखाने के साथ साथ ऐश्वर्या ने आराध्या को उनका अपना पर्सनल स्पेस भी खूब दिया है। ऐश्वर्या ने बेटी को उनकी सोच समझ के अनुसार कार्य करने के लिए समर्थन दिया है। इस तरह से बच्चे क्रिएटिव बनते हैं।

ऐश्वर्या बच्चन की पेरेंटिंग इस बात की मिसाल है कि सफलता और व्यस्तता के बीच भी बच्चे को संतुलित, जिम्मेदार और अच्छा इंसान बनाया जा सकता है। अनुशासन, दोस्ताना रिश्ता और मूल्यों पर जोर - ये तीन बिंदू न सिर्फ आराध्या के व्यक्तित्व में झलकते हैं, बल्कि हर नए माता-पिता के लिए एक सीख भी हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article