लाइफस्टाइल

New Year Celebration: शिमला, नैनीताल हो गए हैं पैक, दिल्ली के पास इन जगहों पर आप मना सकते हैं न्यू ईयर

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 26, 2022, 09:38 PM IST

Off beat destination for New Year Celebration: साल 2023 को बस चंद दिन रह गए हैं। नए साल के मौके पर हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस में काफी भीड़ होती है। इस कारण होटल मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दिल्ली के आस-पास कई ऑफ बीट जगहों पर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं।

Image

New Year Celebration

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
  • फैमिली के साथ मना सकते हैं छुट्टियां।
  • कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में मना सकते हैं नए साल का जश्न

Off beat destination for celebrating new year: साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव में है। वहीं, साल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक के वक्त को हॉलीडे सीजन भी कहा जाता है। इस दौरान हर कोई परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जाता है। नए साल के मौके पर पर्यटक स्थलों पर काफी भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दिल्ली के आस-पास ऐसे कई जगह है जहां पर आप कम भीड़ में भी नए साल का जश्न मना सकते हैं।

दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज यूथ के फेवरेट हैंगआउट स्पॉट है। यहां कई पब और मॉल हैं। इसके अलावा यहां पर लेक भी है। आप यहां पर फैमिली, दोस्तों के साथ डिनर और ड्रिंक का भी आनंद उठा सकते हैं। हौज खास विलेज के अलावा आप नए साल की पूर्व संध्या में आप लोधी गार्डन भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर लोदी वंश के शासक मुहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के मकबरे है, जो वास्तुशिल्प का बेहतरीन नमूना है। यहां पर आप फैमिली के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं।

ताजमहल और वृंदावन

आगरा स्थित ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। ताजमहल दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर है। आप इसके आसपास पंचमहल, इतमात उद्दौला का मकबरा और आगरा का किला भी घूम सकते हैं। आगरा के पास ही स्थित भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन भी घूमने जा सकते हैं। नए साल की शुरुआत में लोग भारी तादाद में यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर के दर्शन करने के साथ-साथ आप आगरा के पेठे और मथुरा के पेड़ों का स्वाद भी ले सकते हैं।

दिल्ली से लगभग 270 किलोमीटर दूर स्थित ऋषिकेश नए साल मनाने के लिए अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु नया साल मनाने और मन की शांति हासिल करने के लिए आते हैं। आप यहां पर मुनि की रेती, त्रिवेणी घाट में गंगा आरती, नीलकंठ महादेव, बीटल्स आश्रम जैसी जगह जा सकते हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article