Aaj ka Suvichar: कभी ना कभी हर इंसान के जीवन में ऐसा पल आता है जब उसे लगता है कि जीवन में सिर्फ अंधकार ही अंधकार बचा है। ऐसे में एक प्रेरक विचार उसके जीवन में नई रोशनी का काम कर सकता है। एक अच्छा सुविचार ना केवल आपके मन को शांत करने का काम करता है बल्कि आपको मजबूत भी बनाता है। आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि अपने मन को शांत रखें, सकारात्मक सोच अपनाएं और अपने व्यवहार से दूसरों के जीवन में भी खुशियां फैलाएं। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है:
'तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे'
क्रोध सबसे पहले हमारा ही नुकसान करता है
आज का सुविचार हमें सीखाता है कि क्रोध सामने वाले का कम बल्कि हमारा नुकसान ज्यादा करता है। क्रोध वो आग है जो आपको अंदर ही अंदर जलाने का काम करती है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि किसी के प्रति क्रोध प्रकट करके हम खुदको शांत कर लेंगे। लेकिन, होता इसके उलट है क्रोध की लपटें हमें ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में जब भी क्रोध आए तो कुछ देर ठहरें गहरी सांस लें और सोच-विचार के लिए अपने मन में थोड़ी सी जगह जरूर रखें।
आज के सुविचार से क्या सीख मिलती है?
क्रोध को नियंत्रित करना सीखें, क्योंकि वही आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान बन सकता है। शांत मन से लिया गया निर्णय सफलता की ओर ले जाता है और गुस्से में लिया गया फैसला अक्सर गलत साबित होता है। सकारात्मक सोच अपनाएं क्योंकि ये ना केवल तनाव कम करती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:
1- क्रोध में लिया गया हर फैसला, अक्सर पछतावे का कारण बन जाता है।
2- जो व्यक्ति अपने गुस्से पर विजय पा लेता है, वह जीवन की आधी लड़ाई जीत लेता है।
3- क्रोध दूसरों को कम, सबसे ज्यादा स्वयं को नुकसान पहुंचाता है।
4- शांत मन से लिया गया निर्णय, गुस्से में लिए गए सौ फैसलों से बेहतर होता है।
5- जिसने अपने शब्दों और क्रोध पर नियंत्रण पा लिया, उसने जीवन की सबसे बड़ी कला सीख ली।
6- क्रोध पलभर का होता है, लेकिन उसके परिणाम वर्षों तक साथ रहते हैं।
7- मजबूत इंसान वह नहीं जो गुस्सा दिखाए, बल्कि वह है जो गुस्से को संभालना जानता हो।
8- क्रोध रिश्तों की दीवारें गिरा देता है, जबकि धैर्य उन्हें और मजबूत बनाता है।
9- जब भावनाएं हावी हों, तब मौन सबसे बुद्धिमानी भरा उत्तर होता है।
10- गुस्से की आग सबसे पहले उसी को जलाती है, जिसके भीतर वह पैदा होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।
