लाइफस्टाइल

आज का सुविचार: रतन टाटा के इस विचार के साथ करें नए हफ्ते की शुरुआत, बदल जाएगी जिंदगी

आज का सुविचार (Monday Motivational Thought in Hindi): भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के जीवन से हर किसी को ही बहुत कुछ सीखना चाहिए। अगर आप भी अपने जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं, तो ये खास सुविचार आपका दिन बना सकता है। तो पढ़ें इस बारे में यहां -

Image

Ratan Tata Quotes

आज का सुविचार (Monday Motivational Thoughts in Hindi): जीवन में हर किसी का अंतिम लक्ष्य जीत हासिल करना ही होता है। लेकिन जीत की राह में अक्सर ही कई सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। लेकिन अगर आप जीवन में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको केवल एक ही बात याद रखनी है। अगर आप भी इस सोमवार के दिन से अपने नए हफ्ते की सकारात्मक और सफल शुरुआत करना चाहते हैं। तो भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के कहे गए सुप्रसिद्ध कथन को प्रेरणास्त्रोत बना सकते हैं। रतन टाटा द्वारा वैसे तो कई ऐसी बातें कहीं गई हैं, जिन्हें सुनने मात्र से आपका जीवन बदल सकता है। लेकिन जीत और हार से जुड़ा हुआ उनका ये कोट, आपके सोमवार को और बेहतर बना देगा।

रतन टाटा का सक्सेस मंत्रा

रतन टाटा का यह छोटा-सा कथन है जो सबसे बड़ा सफलता सूत्र है। उन्होंने कहा है - जीतने का एकमात्र तरीका यह है कि हारने से न डरें । यह केवल एक प्रेरक कथन नहीं, बल्कि जीत, निडरता और आत्मविश्वास का मंत्र है। रतन टाटा मानते थे कि जीवन में आप अगर जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको किसी भी मोड़ पर डरना नहीं है। डर आपको कमजोर बना देता है और अपने असल लक्ष्य की प्राप्ति से भटका सकता है।

साधारण मगर गहरी है बात

अक्सर ही हम जीवन में बहुत सारे काम इसलिए नहीं करते या बहुत सारे फैसले इसलिए भी नहीं ले पाते हैं। क्योंकि हम हार के डर के आगे घुटने टेक देते हैं और कभी जीतने की कोशिश ही नहीं करते हैं। ये बात ऐसे सुनने या पढ़ने में बहुत ही मामूली लग सकती है। लेकिन अगर शांति से बैठकर सोचेंगे तो आप इसकी गहराई समझ पाएंगे।

जीवन में जीतने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन हर कोई सफल इसलिए नहीं हो पाता। क्योंकि वे डर जाते हैं। ऐसा ही कुछ अगर आप भी महसूस करते हैं, तो रतन टाटा द्वारा कही गई ये साधारण सी बात आपके जीवन को नई दिशा दे सकती है। जरूर ही आपको भी ये समझना चाहिए कि, जीवन में जीत और सफलता हासिल करने का एकमात्र तरीका केवल यही है कि, आप किसी भी मोड़ पर डरे नहीं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article