लाइफस्टाइल

Thought of the day: अपनी कमियों से डरने की जगह उससे लड़ने का हौसला देता है आज का सुविचार

आज का सुविचार (Thought of the day): जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी चीज आत्मविश्वास है। इसका अर्थ है कि हम भरोसा रखें कि सीखने, मेहनत करने और बेहतर बनने की क्षमता हमारे भीतर है।

Image

आज का सुविचार(Thought of the Day)

आज का सुविचार (Thought of the day): हम इंसानौं के जीवन में प्रेरक विचार उस दिशासूचक की तरह काम करते हैं, जो कठिनाइयों और निराशा के दौर में सही रास्ता दिखाते हैं। जब इंसान असफलताओं से हताश होता है तो छोटे से सकारात्मक विचार भी उसके भीतर एक नई ऊर्जा और उम्मीद की किरण जगाते हैं। प्रेरक विचार हमारी मानसिक सोच को मजबूत बनाते हैं। ये हमारे दृष्टिकोण में बदलाव लाते हैं, जिससे हम हर परिस्थिति में समस्या के बजाय समाधान खोजने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ये विचार हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, डर को दूर करते हैं और हमें अपने लक्ष्यों की ओर लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

अगर आप भी जीवन में निराशा या लोगों की बातों से हताश हो चुके हैं तो आज का सुविचार आपके काफी काम आ सकता है। आज का सुविचार आपको तमाम नकारात्मक बातों से एक कदम आगे बढ़कर खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगा। आज का सुविचार है:

"कमियां भले ही हजार हों तुम में, लेकिन खुद पर विश्वास रखो कि तुम सबसे बेहतर करने का हुनर रखते हो।"

आज का यह सुविचार हमें अपनी कमियों से डरने के बजाय अपनी खूबियों को पहचानने की सीख देता है। दरअसल दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो, जिसमें कोई कमी न हो। किसी में आत्मविश्वास कम होता है, कोई फैसले लेने में झिझकता है, तो किसी को लगता है कि वह दूसरों से पीछे है। कई बार हम कमियों पर इतना ध्यान देने लगते हैं कि अपनी खूबियां दिखाई ही नहीं देतीं।

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी चीज आत्मविश्वास है। इसका मतलब यह नहीं कि हम खुद को परफेक्ट समझें। इसका अर्थ है कि हम अपनी कमियों को स्वीकार करते हुए भी यह भरोसा रखें कि सीखने, मेहनत करने और बेहतर बनने की क्षमता हमारे भीतर है।

कई बार हमें लगता है कि सामने वाला हमसे ज्यादा प्रतिभाशाली है। उसके पास ज्यादा साधन हैं। उसकी शुरुआत हमसे बेहतर है। लेकिन सफलता हमेशा सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली व्यक्ति को ही नहीं मिलती। कई बार वह उस व्यक्ति को मिलती है, जो असफल होने के बाद भी खुद पर भरोसा नहीं खोता।

खुद पर विश्वास हमें कोशिश करने की हिम्मत देता है। यह हमें दूसरों की राय से बाहर निकलकर अपनी राह चुनने की ताकत देता है। जब हम खुद की तुलना दूसरों से करने के बजाय अपने कल से करते हैं, तब वास्तविक बदलाव शुरू होता है।

इस विचार का सबसे बड़ा संदेश यही है कि कमियां आपकी पहचान नहीं हैं। आपकी पहचान यह है कि आप उन कमियों के बावजूद कितना बेहतर करने की कोशिश करते हैं। इसलिए खुद को कम आंकने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखिए। हो सकता है आप अभी वहां न पहुंचे हों, जहां पहुंचना चाहते हैं। लेकिन अगर विश्वास और मेहनत बनी रहे, तो अपनी मंजिल तक पहुंचने का हुनर आप जरूर विकसित कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article