लाइफस्टाइल

Saree Types: शादियों के सीजन के लिए बेस्ट हैं ये साड़ियां, जानिए लेटेस्ट ट्रेंड

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 07:20 PM IST

अगर आप इस तरह की डिजाइन की गई साड़ियों को अपने कलेक्शन में रखेंगे तो आप स्टाइलिश दिखाई देंगे। क्योंकि कई साडियां ऐसी हैं जो आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। इसमें से एक है चंदेरी साड़ियां जिनको पहनना भी आसान है और इसको किसी भी तरह की एसेसरीज के साथ कैरी भी आसानी से किया जा सकता है।

Image

शादी के सीजन में अलग-अलग तरीके की साड़ी करें कैरी

KEY HIGHLIGHTS
  • शादियों के सीजन में ये साड़ियां ले आएंगी आपके लुक में चेंज
  • मध्य प्रदेश की फेमस चंदेरी साड़ियां हैं शादी सीजन के लिए परफेक्ट
  • चिनकारी भी है ट्रेंड में

Wedding Season Trends: वेडिंग सीजन में अलग-अलग तरह की ड्रेस का सीजन काफी ट्रेंड करता है। जिसके कारण मार्केट में और सोशल मीडिया पर हर तरफ काफी हलचल दिखाई देती है। लेकिन कई ड्रेस ऐसी होती हैं जिनको आप अच्छे से कैरी करके काफी खूबसूरत दिखाई दे सकते हैं वो ड्रेस है साड़ी। जिसको पहनने से आपका लुक और ज्यादा आकर्षित बन जाता है।

इस तरह की साड़ी करें कैरी

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी पहनना हर किसी को पसंद होता है। इसको सबसे ज्यादा लोग शादी सीजन में ही पहनना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो इसमें कारीगरी की जाती है वो साड़ी को और बेहतरीन बना देती है। जिसके कारण हर कोई से खरीदता है और पहनता है।

चंदेरी साड़ी

मध्य प्रदेश की फेमस चंदेरी साड़ी जिसके लिए प्योर सिल्क के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं, क्योंकि इसे बांधना आसान होता है। इसलिए लोग इसे पहनना काफी पसंद करते हैं।

लहरिया राजस्थानी साड़ी

बंधनी और लहरिया साड़ी हर किसी के वार्डरॉब में होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पहनने के बाद एक ट्रेडिशनल लुक उभर कर आता है। यही लुक लोगों को काफी पसंद है। जिसके कारण ये सबसे ज्यादा पहनी जाती है। शादियों में लोग इसे अलग-अलग एसेसरीज के साथ कैरी करते हुए दिखाई देते हैं।

चिकनकारी साड़ी

लखनऊ में तैयार की गई चिकनकारी साड़ी भी आज के समय में लोग पहनना काफी पसंद करते हैं। जिसके कारण इनकी बिक्री भी काफी है। इसको पहनने से एक एलिगेंस और सादगी लुक नजर आता है जिसके कारण इस तरह की साड़ी को पहनना महिलाएं काफी पसंद करती हैं।

साड़ियों की कलेक्शन और भी कई तरह की होती हैं। जिन्हें लोग शादियों में पहनना पसंद करते हैं। इसके लिए बस आपको साड़ियों का अच्छा ऑप्शन सर्च करना है और उन्हें तैयार कराकर अच्छे से पहनना है। जिसके बाद हर किसी की नजरें आपको देखने पर मजबूर हो जाएगी और आपका शादी में जाना भी सफल हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article