26th January 2024 Slogans: आजादी के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए देश का संविधान आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उस दिन से ही देशवासी हर साल इस दिन को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाने के लिए सरकारी और निजी संस्थानों में कई महीने पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में झंडारोहण किया जाता है। देशभक्ति के नारे (Slogans) लगाए जाते हैं और भारत की गौरवपूर्ण गाथा को गाकर गर्व महसूस किया जाता है। 26 जनवरी के मौके पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बच्चे भाग लेते हैं। वैसे तो गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के लिए स्कूलों में तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है, लेकिन अगर आपका बच्चा भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है तो उसे देशभक्ति जगाने वाले जोशीले नारे सिखाएं। यहां दिए स्लोगन और कोट्स को बच्चे अपने स्कूल असेंबली में स्पीच देने के लिए याद करा सकते हैं।
गणतंत्र दिवस के नारे, स्लोगन (26th January 2024 Slogans , Quotes , Poem , Sticker and GIf Download in Hindi)
1) सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
- बिस्मिल अजीमाबादी
2) स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
- बाल गंगाधर तिलक

Gantantra diwas slogan in hindi
3) तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा
- सुभाष चंद्र बोस
4) सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा
- इकबाल
5) कमजोर कभी माफ नहीं कर सकते।माफ करना ताकतवर का गुण है
- महात्मा गांधी

Gantantra diwas slogan speech for students
6) हर भारतीय को अब भूल जाना चाहिए कि वह राजपूत है, सिख है या जाट है। उसे याद रखना चाहिए कि वह एक भारतीय है
- सरदार पटेल
7) विश्वास वह पक्षी है जो तब रोशनी महसूस करता है जब भोर अभी भी अंधेरा होती है
- रवीन्द्रनाथ टैगोर
8) एक विचार उठाओ, उसके प्रति समर्पित हो जाओ, धैर्यपूर्वक संघर्ष करो, और सूरज तुम्हारे लिए उग आएगा
- स्वामी विवेकानंद

Gantantra diwas nare speech in hindi
9) जो गोलियां मुझे लगीं, वे भारत में ब्रिटिश शासन के ताबूत की आखिरी कीलें हैं
- लाला लाजपत राय
10) देशभक्ति आपका दृढ़ विश्वास है कि यह देश अन्य सभी से श्रेष्ठ है क्योंकि आप इसमें पैदा हुए हैं
- जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
