लाइफस्टाइल

Happy Lohri 2026 Wishes for Love: लव लाइफ में घोलें मिठास, प्यार को भेजें लोहड़ी की शुभकामनाएं खास, यहां देखें लोहड़ी के रोमांटिक बधाई संदेश, शायरी, कोट्स

Happy Lohri (हैप्पी लोहड़ी) 2026 Romantic Wishes, Love Quotes, Photos, Messages for Love in Hindi: लोहड़ी का यह खास त्योहार दिलों की दूरियां मिटाता है और आपसी प्रेम भी बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप अपने प्यार को लोहड़ी की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां से भेजें अपने महबूब को लोहड़ी की प्यार भरी शुभकामनाएं।

Image

लोहड़ी की रोमांटिक शुभकमना संदेश

Happy Lohri 2026 Wishes for Love: आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां। लोहड़ी का यह त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला लोहड़ी का यह खास पर्व पूरे उत्तर भारत में पूरे जोश और उमंग के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोहड़ी का यह खास त्योहार दिलों की दूरियां मिटाता है और आपसी प्रेम भी बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप अपने प्यार को लोहड़ी की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां से भेजें अपने महबूब को लोहड़ी की प्यार भरी शुभकामनाएं:

1. आपके संग बैठकर जो मुस्कुराहट मिलती है,

वही तो असली खुशियों की दौलत होती है,

लोहड़ी पर मिलें ऐसे ही अनमोल पल।

Happy Lohri My Love

2. सर्दियों की धूप-सी मधुर हो जिंदगी,

गुड़-सी मीठी हो हर खुशी,

लोहड़ी पर यूं ही बना रहे आपका साथ।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

3. दिल से निकली दुआ यही,

आपकी जिंदगी हो गुड़ी-गजक सी मीठी।

मेरे प्यार को लोहड़ी 2026 की शुभकामनाएं

4. ठंडी रातों में गर्माहट का एहसास,

लोहड़ी लाती है प्यार का संदेश ख़ास,

रहे आप हमेशा मेरे पास, इस लोहड़ी यही है आस।

हैप्पी लोहड़ी 2026

5. आग के संग जलें सब ग़म,

नए सपनों की शुरूआत करें हम,

लोहड़ी लाए जीवन में नई उमंग।

Happy Lohri Dear

6. खुशियों की हो बरसात,

पूरा हो हर अरमान और हर बात,

लोहड़ी मुबारक हो मेरी जान।

7. ना होठों से मुस्कान हो कभी दूर,

ना आंखों से खुशी हो कम,

लोहड़ी पर दुआ है हमारी,

महकती रहे आपकी हर सुबह मेरे हम दम।

लोहड़ी 2026 मुबारक

8. ना रहे कोई ग़म, ना रहे कोई उदासी,

लोहड़ी पर मिले खुशियों की सौगातें प्यासी

लोहड़ी की बधाई

9. सर्द हवाओं में जब आग सुलगती है,

यादों की चादर भी साथ बुनती है,

यही खुशी जिंदगी को रंगीन बनाती है।

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

10. बजता रहे ढोल, नाचते रहें पांव,

खुशियां मिलें आपको बेहिसाब,

रिश्तों में यूं ही बना रहे विश्वास,

इस बार लोहड़ी कुछ ऐसी हो खास।

Happy Lohri 2026 My Love

11. हर लम्हा बना रहे त्यौहार,

हर दिन रहे खुशियों की बहार,

आपको मिले सभी का प्यार,

लोहड़ी लाए खुशियों का संसार।

लोहड़ी के इस खास पर्व पर आप अपनों को ये प्यार भरे संदेश भेज उनका दिल जीत सकते हैं। लोहड़ी की प्यार भरी शुभकामनाएं आपके प्यार को एहसास दिलाने के लिए काफी हैं कि आपके लिए वह कितने खास हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article