Independence Day Quotes, 15 August Ke naare(स्वतंत्रता दिवस के कोट्स हिंदी में): एक बार फिर से 15 अगस्त की वह तारीख आ चुकी है जब हमने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरें तोड़ आजादी को गले लगाया था। इस साल देश अपनी आजादी की 79वीं सालगिरह मना रहा है। 1947 से हर साल 15 अगस्त पर हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा देशभक्ति के रंग में रंगा दिखता है। स्वतंत्रता दिवस के जोश को दोगुना करने के लिए लोग एक दूसरे को 15 अगस्त की बधाई भी देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को 15 अगस्त की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखिए स्वतंत्रता दिवस के कोट्स हिंदी में (Independence Day Quotes in Hindi):
Swatantrata Diwas Quotes in Hindi
1. आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है.
Happy Independence Day 2025

स्वतंत्रता दिवस के कोट्स
2. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
3. गंगा, यमुना, यहां नर्मदा, मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति-प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. वतन की मिट्टी से है महक ताजगी की,
इस पर कुर्बान हर सांस मेरी.
Happy Independence Day 2025
5. सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई

15 अगस्त देशभक्ति गीत
6. हम एक हैं, हम नेक हैं, यही पहचान, भारत रहेगा सदा वीरों की शान.
Happy Independence Day 2025
7. देशभक्तों से ही देश की शान है, देशभक्तों से ही देश का मान है, हम उस देश के फूल हैं यारों, जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
15 अगस्त की शुभकामनाएं
8. आजादी का ये जश्न है, तिरंगे का सम्मान है,
हम भारतीय हैं, यही हमारी पहचान है.
Happy Independence Day 2025

स्वतंत्रता दिवस की शायरी
9. मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन है, हिन्दोस्तां हमारा।
10. गगन भी झुके, धरा भी गाए, जब भारत मां का तिरंगा लहराए.
लाखों बलिदानों की ये अमानत, रखनी है हमें हर हाल में सलामत.
Happy Independence Day 2025
11. विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
जान से प्यारा हिंदुस्तान हमारा झंडा ऊंचा रहे हमारा।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
12. आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे।
इस साल जब हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, यह समय है कि हम नया संकल्प लें। एकता, प्रेम और प्रगति के साथ भारत को और मजबूत बनाएं। तिरंगा हमारी शान है, और इसे ऊंचा रखना हमारा कर्तव्य है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए कुछ अच्छा करने का वादा करें। जय हिंद!
