नॉलेज

26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारत का संविधान दिवस? जानें

26 November History: दुनिया के इतिहास में 26 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। आज ही के दिन संविधान सभा ने संविधान को अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

26 November History: स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख का खास महत्व है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

हालांकि, इस तारीख के साथ कुछ वर्ष पहले की एक दुखद घटना भी जुड़ी हुई है। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। इस दौरान नौ हमलावर आतंकवादियों को मार गिराया गया था और मुम्बई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया, जिसे बाद में फांसी दी गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।

1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।

1921 : देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म।

1949 : देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।

1967 : लिस्बन में बादल फटने से लगभग 450 लोगों की मौत।

1984 : इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।

1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफा दिया।

2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।

2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।

2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।

2012 : अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।

2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।

2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में पारित हुआ।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें