नॉलेज

इंसानों के लिए घातक है STSS बैक्टीरिया, 48 घंटे के भीतर भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम; जानें इसके बारे में सबकुछ

STSS Bacteria: जापान में स्ट्रेप्टोकोकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम बैक्टीरिया से दहशत का माहौल है। इस बैक्टीरिया की वजह से 48 घंटे के भीतर ही मौत हो सकती है। यह बैक्टीरिया शरीर में मौजूद चोट/घाव इत्यादि से दाखिल होता है। इसकी वजह से तेज बुखार, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Image

STSS बैक्टीरिया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 48 घंटे के भीतर भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
  • 65 साल से अधिक उम्र के लोगों में बीमारी का खतरा ज्यादा
  • त्वचा के घाव से दाखिल होता है बैक्टीरिया

STSS Bacteria: जापान में पिछले कुछ समय से एक जानलेवा बीमारी की वजह से डर का माहौल है। इस बीमारी को कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसकी चपेट में आने वाले इंसान की मौत तक हो सकती है। हम बात कर रहे हैं एक खास तरह के बैक्टीरिया की जिसे स्ट्रेप्टोकोकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (STSS) के नाम से जाना जाता है।

नेशनल इंस्टीट्यूड ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज के मुताबिक, एसटीएसएस बैक्टीरिया की वजह से 48 घंटे के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वहीं, युवाओं की तुलना में अधेड़ उम्र के लोगों (65 प्लस) में इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।

क्यों घातक है STSS बैक्टीरिया?

इस बैक्टीरिया को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक इसलिए बताया जा रहा है, क्योंकि यह इंसानों को संक्रमित करने के बाद भीतर ही भीतर उनकी कोशिकाओं और ऊतको को नष्ट कर देता है तभी इस बैक्टीरिया को 'मांस खाने वाला बैक्टीरिया' भी कहा जाता है। इससे पीड़ित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में तेजी से गिरावट आती है और 48 घंटे के भीतर ही व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।

What is STSS

STSS बैक्टीरिया

STSS बैक्टीरिया इंसान के शरीर में दाखिल होने के बाद खून में मिलकर कुछ विषैले पदार्थ छोड़ता है। जिसकी वजह से मल्टी ऑर्गन फेल्योर का खतरा बना रहा है और भीतर ही भीतर शरीर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं।

STSS बैक्टीरिया के लक्षण

  • शरीर में दर्द
  • तेज बुखार
  • दस्त
  • मितली/उल्टी
  • चक्कर
  • लो ब्लड प्रेशर
  • त्वचा में लाल दाने इत्यादि
यह भी पढ़ें: नहीं होगा मलेरिया, आपस में ही लड़ मरेंगे मच्छर! अफ्रीकी देश जिबूती में हुए इस प्रयोग को कितना जानते हैं आप

कैसे फैलता है STSS बैक्टीरिया?

STSS बेहद गंभीर बैक्टीरिया है। अगर आपके शरीर में एक छोटी सी चोट भी लगी है या छोटा कट भी है तो यह उससे दाखिल होने की क्षमता रखता है। इसके अलावा खुली चोट हो या फिर सर्जरी हुई हो तो यह शरीर में दाखिल हो सकता है। ऐसे में चोट का सही उपचार करवाना चाहिए। साथ ही साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। जापान सहित कई देशों में एसटीएसएस के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, जापान इससे सबसे ज्यादा आहत है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article