नॉलेज

Zika Virus: क्या है जीका वायरस, बारिश आते ही क्यों बढ़ने लगते हैं मामले

Zika Virus: भारत सहित दुनियाभर में जीका वायरस का प्रकोप छाया हुआ है। बारिश होते ही अचानक से जीका वायरस का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, एक खास प्रजाति के मच्छरों के काटने से इंसान इस वायरस की चपेट में आ जाता है। ऐसे में बुखार, उल्टी, शरीर में चकत्ते जैसी इत्यादि समस्याएं होने लगती है।

Image

जीका वायरस क्या है?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में जीका वायरस के मामले आए सामने।
  • एक खास प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है जीका वायरस।
  • जीका वायरस के चलते बुखार, उल्टी इत्यादि समस्याएं होती हैं।

Zika Virus: भारत सहित दुनियाभर में जीका वायरस के मामले देखे जा सकते हैं। हाल ही में देश में नया मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से सामने आया, जहां पर एक चिकित्सक और उनकी बेटी के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

क्या है जीका वायरस? (What is Zika Virus)

जीका वायरस एक तरह का संक्रमण है, जो एक खास तरह के मच्छर के काटने की वजह से होता है। यह अलग प्रजाति के संक्रमित एडीज मच्छर होते हैं। मच्छर की इसी प्रजाति को डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। इस वायरस की सबसे पहले 1947 में युगांडा में पहचान हुई थी।

कब होता है सबसे ज्यादा खतरा?

जीका वायरस के मामले अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका सहित अन्य देशों में सामने आते रहे हैं। इस वायरस को सबसे पहले युंगाडा के जिका जंगल में खोजा गया था। हालांकि, 2017 के बाद से वैश्विकस्तर पर जीका वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अमेरिका सहित कई देशों में यह बना हुआ है। बकौल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), एडीज मच्छरों के काटने की वजह से जीका वायरस होता है। अक्सर एडीज मच्छर दिन के समय ही काटते हैं।

क्या जीका वायरस से कोई खतरा हो सकता है?

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर जीका वायरस से कोई गंभीर समस्या नहीं होती हैं, लेकिन अगर कोई गर्भवती महिला संक्रमित होती है तो उससे उसके भ्रूण में 'माइक्रोसेफेली' (ऐसी स्थिति जिसमें शिशु के सिर का आकार सामान्य से छोटा होता है) हो सकती है।

जीका वायरस के लक्षण? (Zika Virus Symptoms)

  • बुखार
  • शरीर पर चकत्ते
  • सिरदर्द
  • जोड़ो में दर्द
  • थकान
  • आंखों का लाल होना
  • मितली
यह भी पढ़ें: नहीं होगा मलेरिया, आपस में ही लड़ मरेंगे मच्छर! अफ्रीकी देश जिबूती में हुए इस प्रयोग को कितना जानते हैं आप

बारिश में अक्सर मच्छरों का कहर बढ़ जाता है और इससे जुड़ी बीमारियां का खतरा भी बना रहता है, क्योंकि बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव होने लगता है और यह स्थान मच्छरों को प्रजनन के लिए खूब भाता है। जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!