नॉलेज

Blue Moon: अभी कर लें 'ब्लू मून' का दीदार, अगर मिस किया तो 2028 तक नहीं देख पाएंगे नजारा

Blue Moon: मई 2026 का दुर्लभ 'ब्लू मून' आसमान में अपनी चमक बिखेर रहा है। अगर आपने यह मौका गंवाया तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Image

ब्लू मून

Photo : iStock

Blue Moon: यूं तो चांद का आपने कई बार दीदार किया होगा, लेकिन अभी आपके पास 'ब्लू मून' देखने का मौका है। अगर आपने यह मौका गंवाया तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

नीले रंग का दिखेगा चांद?

मई 2026 का दुर्लभ 'ब्लू मून' आसमान में अपनी चमक बिखेर रहा है। यह इस महीने की दूसरी पूर्णिमा है, जिसे खगोल विज्ञान में ब्लू मून कहा जाता है। हालांकि, नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि आसमान में नीले रंग का चांद दिखाई देगा, लेकिन असलियत में इसका रंग एकदम सामान्य है।

ब्लू मून 31 मई दिन रविवार को अपनी पूर्ण अवस्था में नजर आएगा। भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में इसे सूर्यास्त के बाद पूर्वी क्षितिज पर उगते हुए देखा जा सकता है।

इन ग्रहों का भी होगा दीदार

इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा के पास लाल रंग के चमकीले तारे एंटारेस का भी सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा। एंटारेस, वृश्चिक तारामंडल का एक विशाल लाल सुपरजायंट तारा है। वहीं, सूर्यास्त के समय पश्चिमी क्षितिज पर शुक्र, बृहस्पति और बुध ग्रह एक सीधी रेखा पर नजर आ सकते हैं।

क्या होता है ब्लू मून?

"ब्लू मून" उस दूसरी पूर्णिमा को कहा जाता है, जो एक ही कैलेंडर महीने में आती है। यह घटना औसतन हर ढाई साल में एक बार होती है। इसकी वजह ग्रेगोरियन कैलेंडर के महीनों और चंद्रमा के लगभग 29.5 दिन के चक्र के बीच का अंतर है।

कब दिखेगा अगला ब्लू मून?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आपने आज ब्लू मून मिस किया तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अगली बार साल 2028 में ब्लू मून देखने को मिल सकता है। ऐसे में अभी तत्काल किसी ऐसी जगह जाएं, जहां से आसमान एकदम साफ दिखाई दे रहा हो और आप पाएंगे कि चांद पहले से कहीं ज्यादा सुंदर दिखाई दे रहा होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article