नॉलेज

Artemis ii Live Location 7 April: कहां है नासा का ऑर्टेमिस-2, चांद के पास से निकला या नहीं?

Artemis ii Live Today 7 April नासा आर्टेमिस-2 की वर्तमान स्थिति: नासा का आर्टेमिस 2 अंतरिक्ष यान छठा दिन कहां पहुंचा है? चांद के पास से निकला है या नहीं? जानिए

Image

आर्टेमिस 2 का लाइव लोकेशन

Artemis ii Live Location Today 7 April: नासा का मून मिशन ऑर्टेमिस-2 आखिर है कहां, क्या वो चांद के पास से निकल गया है? नासा का आर्टेमिस अंतरिक्ष यान चांद के पास तो सोमवार को ही पहुंच गया था, आज वो चांद को पार करके निकल गया है। इस दौरान आर्टेमिस-2 ने अपोलो मिशन का रिकॉर्ड भी धव्स्त कर दिया। आर्टेमिस 2 अब चांद की कक्षा से बाहर निकल कर पृथ्वी की कक्षा की ओर आएगा। आज मिशन का छठा दिन है।

चांद पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला मिशन

आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्री सोमवार रात चंद्रमा के पिछले हिस्से से निकलकर पृथ्वी की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने चंद्रमा के उस हिस्से को देखा, जिसे पहले कभी इतने करीब से नहीं देखा गया था और मानव इतिहास में चंद्रमा के आसपास सबसे ज्यादा दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बनाया। करीब सात घंटे का यह सफर इस मिशन का सबसे खास हिस्सा रहा। कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन ने कहा, "बिना कोई उपकरण लगाए आंखों से चंद्रमा से जो दिख रहा है, वह रोमांचित करने वाला है। यह अविश्वसनीय है।" उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को इस रिकॉर्ड को जल्द तोड़ना चाहिए।

आर्टेमिस-2 का लाइव लोकेशन कहां देखें (NASA's Artemis II Live Views)

अपोल के बाद पहला मानव चंद्र मिशन

अपोलो अंतरिक्ष कार्यक्रम के बाद पहली बार नासा ने मनुष्यों को फिर से चंद्रमा पर भेजा। इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री हैं। इसका लक्ष्य अगले दो साल में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मनुष्य को भेजना है।

अपोलो 13 का रिकॉर्ड कैसे टूटा?

आर्टेमिस-2 ने अपोलो 13 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 1970 में अपोलो 13 मिशन में 4,00,171 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी, जिसे आर्टेमिस-2 मिशन के तहत पार कर लिया गया है। रिकॉर्ड तोड़ने के तुरंत बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा पर दो नए गड्ढों (क्रेटर) के नाम रखने की अनुमति मांगी। उन्होंने एक का नाम अपने कैप्सूल के नाम पर ’इंटेग्रिटी’ और दूसरे का नाम कमांडर रीड वाइजमैन की पत्नी की याद में ’कैरल’ रखने का प्रस्ताव दिया, जिनका 2020 में कैंसर से निधन हो गया था। इस दौरान वाइजमैन भावुक हो गए और रो पड़े। सभी चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने एक-दूसरे को गले लगाया। बाद में वाइजमैन ने कहा, "यहां से नजारा बहुत शानदार है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article