Chhattisgarh Teacher Recruitment 2024: शिक्षक की नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। यह एक ऐसी नौकरी है जिसमें आप अपने ज्ञान को रिवाइज करते रहते हैं। एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है और यही वजह है कि युवाओं का रुझान इस नौकरी की तरफ ज्यादा रहता है। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द 33,000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। भर्ती बोर्ड जल्द नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। उम्मीद की जा रही है लोकसभा चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार, राज्य में बहुत जल्द 33000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता खत्म होने के बाद शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
पदों का ब्योरा
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 33,000 शिक्षक के पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जो कि इस तरह है-- व्याख्याता- 2524 पद
- शिक्षक- 8194 पद
- सहायक शिक्षक- 22,000 पद
