जॉब्स

NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड में ग्रेड ए पदों पर नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

NABARD Grade A Recruitment 2024: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

NABARD Recruitment 2024

NABARD Grade A Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 27 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अगस्त निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

NABARD Grade A Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (RDBS) के 100 पद और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 46 पद, एससी के लिए 11 पद, एसटी के लिए 10 पद, ओबीसी के लिए 26 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद शामिल हैं। ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

NABARD Grade A Notifcation 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for NABARD Grade A Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: आज जारी होगा एसएससी स्टेनोग्राफर नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

NABARD Grade A Online Form 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर 27 जुलाई से 15 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article