राजस्थान के जोधपुर में अमेरिका की जॉर्ज फ्लॉयड जैसी घटना, पुलिस ने घुटने से दबाई शख्स की गर्दन, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2020, 11:47 AM IST

Jodhpur police video: राजस्थान के जोधपुर में अमेरिका के जॉर्ज फ्लायड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस वाले ने एक शख्स की गर्दन को अपने घुटने से दबा दिया। इसका वीडियो सामने आया है।

राजस्थान के जोधपुर में अमेरिका की जॉर्ज फ्लॉयड जैसी घटना, पुलिस ने घुटने से दबाई शख्स की गर्दन, देखें VIDEO

नई दिल्ली: राजस्थान के जोधपुर से पुलिस की बर्बरता का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स को पुलिस बेरहमी से पिटती है और एक पुलिसवाला उसकी गर्दन को अपने घुटनों से दबा देता है। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसने मास्क नहीं पहना था। ये वीडियो उसी तरह का है जैसा हाल ही में अमेरिका में हुआ। यहां भी एक पुलिस वाले ने जॉर्ज फ्लायड की गर्दन को अपने घुटने से दबा दिया था। पुलिस वाले ने 8 मिनट 46 सेकेंड तक जॉर्ज की गर्दन दबाई, जिसके बाद उसकी जान चली गई। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा, 'मैं इस घटना को देखकर एकदम चौंक गया हूं। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। मैं इस घटना की निंदा करता हूं।' 

ये घटना आज की है। शख्स का नाम मुकेश कुमार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी अपना काम कर रहे थे। इसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। बाद में ये पुलिसवालों से उलझ पड़ा। पुलिस ने बताया कि ये शख्स उग्र प्रवृत्ति का है। 2019 में इसके पिता ने इसकी शिकायत की थी। इसने अपने पिता की आंख पेचकश से फोड़ दी थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!