राजस्थान की सियासत में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच की तनातनी किसी से छिपी नहीं इसके इतर सचिन पायलट राज्य की राजधानी जयपुर में आयोजित अल्बर्ट हॉल में रोटरी क्लब के एक कार्यक्रम में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने बहुचर्चित फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना-'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' गाकर सबका दिल जीत लिया।
सचिन पायलट के गाए गए इस गाने की खासी चर्चा हो रही है और कई लोग तो गाने के बोल की अपने हिसाब से व्याख्या कर रहे हैं और इसे उनकी अंदरूनी आवाज बता रहे हैं हांलाकि ऐसा कुछ भी नहीं है ऐसा कहा जा रहा है, वहीं पायलट के इस गाने को उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।
गौर हो कि पिछले महीने हुए मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट समर्थकों को ज्यादा तरजीह नहीं दी गई थी और कहा जा रहा था कि अब पायलट केंद्र की राजनीति की ओर यानी दिल्ली का रूख कर सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ वहीं उनके इस गाने के बोल से अब लोग कहने लगे हैं कि सचिन पायलट कहीं नहीं जाने वाले हैं। 
!['जीना यहाँ, मरना यहाँ.. इसके सिवा जाना कहाँ ..'सचिन पायलट को गाना गाते नहीं सुना होगा, देखें इस बार उनका जुदा अंदाज [Video]](https://i.timesnowhindi.com/stories/sachin-pilot-1200.jpg)
