जयपुर: ...तो ऐसे थमेगा कोरोना संक्रमण, कांग्रेस के दो विधायकों और पुलिस की मौजदूगी में जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2021, 07:20 PM IST

large crowd gathered in funeral:राजस्थान की राजधानी जयपुर में  एक जनाजे में हजारों लोग शामिल हुये और सरकारी नियम कायदों को ताक पर रख दिया गया, उस वक्त वहां पुलिस के साथ कांग्रेस के दो विधायक भी मौजूद थे।

जयपुर: ...तो ऐसे थमेगा कोरोना संक्रमण, कांग्रेस के दो विधायकों और पुलिस की मौजदूगी में जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
Photo Credit: YouTube

Jaipur Crowd gathered in funeral: देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर बरपा है वहीं राजस्थान भी इससे अछूता नहीं यहां भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस भारी संख्या में सामने आ रहे हैं सरकार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रही है साथ ही लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जैसे कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन पब्लिक है कि मान ही नहीं रही है राजस्थान की राजधानी जयपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शहर के नामी समाजसेवी हाजी रफत अहमद के इंतकाल के बाद उनके जनाने में भारी संख्या में जनसैलाब जुटा।

वाहिद मेमोरियल सोसाइटी के सदर जनाब हाजी रफत का इंतकाल हो गया था इनका जनाजा शाम को सूरजपोल गेट से नमाज के बाद घाटगेट कब्रिस्तान ले जाया गया इस दौरान ये जन सैलाब सड़कों पर उमड़ा जिसके आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया।

सख्त लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं

जयपुर में राज्य सरकार के सख्त लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई, हाजी रफत के निधन के बाद रामगंज बाजार से निकले इस जनाजे में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी और आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान भी उस भीड़ में शामिल थे।

पुलिस भी भीड़ को रोकने के बजाय जनाजे के दौरान सुरक्षा इंतजामों में जुटी रही

पुलिस भी भीड़ को रोकने के बजाय जनाजे के दौरान सुरक्षा इंतजामों में जुटी रही हाजी रफत का जनाजा पुलिस सुरक्षा में जयपुर के रामगंज बाजार से निकाला गया जनाजे के वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया बाद में पुलिस की ओर से अब कुछ लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!