देश

सिंगापुर में गायक जुबिन के शव का पोस्टमार्टम हुआ, आज असम आएगा पार्थिव शरीर

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात शर्मा को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में ‘समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’हुई थी। शर्मा ने कहा था कि गर्ग सहित 18 लोग नौका यात्रा और तैराकी के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे।

Image

समुद्र में तैरने के दौरान हुई जबिन की मौत। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Zubeen Garg Death : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मशहूर गायक जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिंगापुर में पूरा हो गया। शर्मा ने कहा कि पार्थिव शरीर उनके साथ आए लोगों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘हम सभी के चहेते जुबिन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया। उनका पार्थिव शरीर वहां उनके साथ गई टीम के सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा जा रहा है।’

समुद्र में तैरने के दौरान हुई जबिन की मौत

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने शुक्रवार रात शर्मा को सूचित किया था कि गर्ग की मौत सिंगापुर में ‘समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के तैरने के दौरान’हुई थी। शर्मा ने कहा था कि गर्ग सहित 18 लोग नौका यात्रा और तैराकी के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे और लाइफ गार्ड ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा था, लेकिन गर्ग ने ऐसा नहीं किया।

गर्ग ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गर्ग ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने इसे यह कहते हुए उतार दिया कि जैकेट बहुत बड़ी है और उसे पहनकर तैरने में परेशानी हो रही है।’ शुक्रवार रात यहां कहिलीपारा इलाके में गायक के आवास पर पहुंचने के बाद शर्मा ने कहा, ‘उच्चायुक्त ने मुझे उन लोगों की सूची भेजी है, जो गर्ग के साथ थे। इसमें 11 लोग शामिल हैं, जिनमें अभिमन्यु तलुकदार भी हैं जो सिंगापुर में रहने वाले असमिया समुदाय से हैं और उन्होंने ही नौका का प्रबंध किया था। इसके अलावा इसमें गायक की टीम के चार सदस्य और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं।’

गर्ग को समुद्र में बेसुध तैरता पाया गया

मुख्यमंत्री ने बताया कि गर्ग को समुद्र में बेसुध तैरता पाया गया, जिसके बाद लाइफगार्ड ने तत्काल सीपीआर दिया और उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के अधिकारी उन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जो गायक के साथ थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित