देश

'आप नहीं तय करेंगे मैं सदन में कब बोलूं'; लोकसभा में राहुल गांधी ने दिया चैलेंज तो भड़क गए गृहमंत्री शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर झूठ फैलाने और पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि चुनावों में कांग्रेस की हार की वजह ईवीएम एवं मतदाता सूची नहीं, बल्कि राहुल गांधी का नेतृत्व है।

Image

राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह।

चुनाव सुधार पर लोकसभा में चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। सदन में जब गृहमंत्री शाह चुनाव सुधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे तभी उनके भाषण के बीच राहुल गांधी ने खड़े होकर सीधा चैलेंज देने लगे। शाह ने जैसे ही कहना शुरू किया कि बीजेपी चर्चा से भागती नहीं है, तभी राहुल गांधी खड़े होकर ऊंची आवाज में बोले कि मैं आपको चैलेंज करता हूं, मेरी वोट चोरी वाली तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जवाब दीजिए। इस पर गृहमंत्री शाह भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रेस कांफ्रेंस को लेकर जवाब दूंगा। इस पर राहुल ने कहा, 'यह अच्छी बात है। अमित शाह जी, मैं आपको इसके लिए चुनौती देता हूं। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार चुनाव आयुक्तों को पूरी इम्युनिटी दी जा रही है। इसके पीछे की सोच क्या है?'

अचानक भड़क उठे शाह

राहुल की चुनौती पर अचानक भड़के शाह ने कहा कि मैं 30 साल से विधानसभा और लोकसभा से चुनकर आ रहा हूं। मुझे संसदीय प्रणाली का अनुभव है। आप यह तय नहीं करेंगे कि मैं सदन में कब बोलूं। संसद आपकी शर्तों पर नहीं चलेगी। शाह ने राहुल गांधी को कड़े शब्दों में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संसद में कौन क्या बोलता है और कब बोलता है, यह संसदीय परंपरा तय करती है, विपक्ष के नेता नहीं।

डरा हुआ जवाब दे रहे गृहमंत्री- राहुल गांधी

इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वे गृहमंत्री के जवाब को समझते हैं। यह डरा हुआ जवाब है। इस पर शाह ने कहा कि वह राहुल के उकसावे में आने वाले नहीं हैं। धैर्य रखिए आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा। शाह इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि कांग्रेस संसद में हंगामा खड़ा कर चर्चा को भटकाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस की हार का कारण राहुल गांधी का नेतृत्व

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर झूठ फैलाने और पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि चुनावों में कांग्रेस की हार की वजह ईवीएम एवं मतदाता सूची नहीं, बल्कि राहुल गांधी का नेतृत्व है। एक दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता हार का हिसाब मांगेंगे।

चुनाव नहीं जीते तो निर्वाचन आयोग को बदनाम करो

शाह ने कहा कि यह नयी परंपरा शुरू हुई है कि चुनाव नहीं जीते तो निर्वाचन आयोग को बदनाम करो, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कई चुनावों में विपक्षी दलों की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर मतदाता सूची खराब थी तो शपथ क्यों ली? राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब ईवीएम की दलील गले नहीं उतरती तो अब वोट चोरी का मुद्दा लेकर आए। वोट चोरी का मुद्दा लेकर पूरे बिहार में यात्रा निकाली। फिर भी हार गए। हारने का कारण आपका नेतृत्व है, हारने का कारण ईवीएम और मतदाता सूची नहीं है।

भाजपा चुनाव हारी लेकिन कभी आयोग पर सवाल खड़े नहीं किए

उन्होंने कहा कि भाजपा कई चुनाव हारी, लेकिन कभी किसी मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े नहीं किए। शाह ने कहा कि भाजपा को कभी सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सत्ता विरोधी लहर का सामना तो उन्हें करना पड़ता है जो जनहित के विरुद्ध काम करते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें