देश

आज पूरी होगी राजभर की चाहत! योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार; जानें कौन-कौन ले सकता है शपथ

Yogi Cabinet Expansion: यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज संभव है। ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान समेत अन्य नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने मंत्री बनने की उम्मीद जताई थी। आपको समझाते हैं सारा गणित।

Image

आज ओम प्रकाश राजभर बनेंगे मंत्री?

Photo : Times Now Digital

Uttar Pradesh: कभी प्यार-कभी तकरार... ओम प्रकाश राजभर के भारतीय जनता पार्टी से कुछ ऐसे ही रिश्ते रहे हैं। योगी सरकार 1.0 में मंत्री रहे ओपी राजभर ने लंबे वक्त तक योगी और मोदी के खिलाफ तीखे सुर अख्तियार किए रखा। बीते दो दिन पहले उन्होंने उम्मीद जताई थी कि एक हफ्ते के भीतर वो मंत्री बनेंगे, अब आझ उनकी ये चाहत पूरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर समेत कई दिग्गज योगी सरकार के मंत्रिमंडल में आज शपथ ले सकते हैं।

राजभर समेत ये नेता आज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

योगी 2.O मंत्रिमंडल में आज होने वाले विस्तार में सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, भाजपा से MLC दारा सिंह चौहान के साथ पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) सीट से तीसरी बार के विधायक अनिल कुमार RLD के कोटे से कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं।

दो दिन पहले ही राजभर ने किया था मंत्री बनने का दावा

ओपी राजभर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन में शामिल थे, लेकिन वह कुछ माह पूर्व फिर से राजग में शामिल हो गए जिसके बाद से उन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में मंत्री बनाने की लगातार अटकलें रही हैं। दो दिन पहले ही राजभर ने मीडिया से बातचीत करते हुए इसी सप्ताह मंत्री बनने की उम्मीद जताई थी। ओम प्रकाश राजभर ने कहा था 'आप लोगों की भावनाओं की कद्र इसी हफ्ते पूरी हो जायेगी।' राजभर पहले भी कई बार खुद को मंत्री बनाये जाने का दावा कर चुके हैं।

योगी सरकार 1.0 में मंत्री थे ओम प्रकाश राजभर

ओपी राजभर ने 2017 में राजग के साथ चुनाव लड़ा था और योगी के नेतृत्व की पहली सरकार में मंत्री भी बने थे, लेकिन कुछ मतभेद के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर राजग से रिश्ता तोड़ दिया था। राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब तक नौ बार विभिन्न दलों से गठबंधन कर उसे तोड़ चुकी हैं, लेकिन अखिलेश यादव से कोई सवाल नहीं करता और 'दो बार में ही हमसे तकलीफ हो रही है।'

ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत का संकल्प व्यक्त किया है। राजभर ने कहा 'हम लोगों का लक्ष्य 80 सीट जीतना है। राजग से जो भी प्रत्याशी लड़ेगा, उसको जिताकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।'

पूर्वांचल राज्य का गठन करने का किया दावा

बीते दिनों ओपी राजभर ने 'वंचित शोषित हक अधिकार रैली' संबोधित करते हुए कहा था, '2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाएगा। उसके बाद आप सबका मुख्यमंत्री होगा और आपकी सरकार बनेगी।' राजभर ने कहा, 'सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों, शोषितों को अभी तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका है। इसके लिए आवश्यक है कि सम्पूर्ण देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए।'

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह