देश

वर्ली हिट एंड रन केस: मिहिर शाह का कबूलनामा, 'हादसे के दौरान मैं ही चला रहा था कार'

पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी ने या कबूल किया है कि ड्राइविंग सीट पर वही था। आरोपी ने कई और भी खुलासे किए हैं। जानिए पूरा मामला।

Image

वर्ली हिट एंड रन केस

Worli Hit and Run Case: वर्ली हिट एंड रन केस मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी मिहिर शाह ने कबूलनामा करते हुए कहा कि घटना के समय वो ही कार चला रहा था। पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि आरोपी शाह ने फरार होने से पहले अपनी दाढ़ी बनवा ली थी, ताकि उसे पहचाना न जा सके। अब तक हुई जांच में पुलिस को जो टाइम सीक्वेंस मिला उस आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और सभी टाइमलाइन को कंफर्म किया।

ड्राइविंग सीट पर था मिहिर शाह

पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी ने या कबूल किया है कि ड्राइविंग सीट पर वही था। आरोपी ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना के बाद वह बहुत ज्यादा डर गया और उसके पिता राजेश शाह घटनास्थल पर पहुंचे उसके पहले ही वह वहां से निकल गया। इसके अलावा लड़का अपने परिवार से अलग होकर विरार की तरफ क्यों आया पुलिस इस पर भी जांच करेगी।

आज दोपहर मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस आगे के जांच के लिए आरोपी की कस्टडी मांगेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article