देश

Noida: सेक्टर-108 में अंडरपास पर काम चालू, जानिए किन रास्तों पर लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन

अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, नोएडा अथॉरिटी द्वारा सेक्टर-108 छोटे अंडरपास पर बड़े अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान, वाहन चालकों की सुविधा के लिए सर्विस लेन का उपयोग कराया जाएगा।

Image

नोएडा सेक्टर-108 में अंडरपास पर काम चालू।

Photo : PTI

Noida traffic diversion: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की तरफ निकलने वाले लोगों के लिए यातायात अपडेट है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए शनिवार सुबह अहम एडवाइजरी जारी की। पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी लेने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार, सेक्टर-108 स्थित छोटे अंडरपास (चैनेज 6.10 किमी) पर बड़े अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस निर्माण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

छोटे अंडरपास पर बड़े अंडरपास का निर्माण

अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, नोएडा अथॉरिटी द्वारा सेक्टर-108 छोटे अंडरपास पर बड़े अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान, वाहन चालकों की सुविधा के लिए सर्विस लेन का उपयोग कराया जाएगा। वहीं, सेक्टर-82 कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने वाला रास्ता और सेक्टर-130 सुल्तानपुर कट से सेक्टर-128 की ओर आने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

किसी भी तरह की सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है।

क्या है ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

  • सेक्टर 82 कट से सेक्टर-108 अंडरपास, सेक्टर 127, 128, 129, 132 जाने वाले चालक छोटा अंडरपास से पहले बायें टर्न कर पेट्रोल पम्प के सामने बने कट से 45 मीटर रोड होकर जेपी फ्लाईओवर ओर जाएंगे।
  • सेक्टर 132, 128, 129 के लोग सेक्टर-128 कट से चढकर बख्तावरपुर गोलचक्कर से 45 मीटर मार्ग होकर सेक्टर 127 और 126 कट होते हुए एक्सप्रेस-वे आगे बढ़ेंगे।
  • सेक्टर 82, 108, 110 ग्राम गेझा से सेक्टर 108 अंडरपास के जरिए दिल्ली और नोएडा जाने वाले लोग जेपी फ्लाईओवर से नोएडा लूप से उतरकर डबल सर्विस से यूटर्न लेकर सेक्टर-130 से एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
  • सेक्टर 92, 93 के सर्विस मार्ग से सेक्टर 108 अंडरपास निकलकर चालक पंचशील अंडरपास से गंतव्य की ओर जाएंगे।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article