देश

अपनी संप्रभुता के साथ-साथ क्षेत्र में शांति-स्थिरता भी सुनिश्चित करती है भारतीय सेना, टाइम्स नाउ समिट में बोले टाइम्स ग्रुप के MD & CEO विनीत जैन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 12:16 PM IST

Times Now Summit 2024 : द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह समिट पहले से बेहतर होगा। जैसा कि मैंने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ईटी नाउ जीबीएस समिट में नए भारत का अपना विजन हमारे सामने रखा।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2024 में टाइम्स ग्रुप के एमडी एवं सीईओ विनीत जैन।

Times Now Summit 2024 : टाइम्स नाउ समिट 2024 के दूसरे दिन द टाइम्स ग्रुप के एमडी एवं सीईओ विनीत जैन ने कहा कि इस समिट के पहले दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित दिग्गज हस्तियों ने भारत की अबाध विकास यात्रा पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इसी तरह के विचारोत्तेजक गहन चर्चा की हम आज भी उम्मीद कर रहे हैं। द टाइम्स नाउ समिट जो कि भारतीय न्यूज टेलिविजन में सबसे प्रभावशाली समिट रहा है, इसने समाजिक-राजनीतिक विकास का एजेंडा तय करने में हमेशा मदद की है।

यह समिट पहले से बेहतर होगा-विनीत जैन

द टाइम्स ग्रुप के एमडी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह समिट पहले से बेहतर होगा। जैसा कि मैंने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ईटी नाउ जीबीएस समिट में नए भारत का अपना विजन हमारे सामने रखा। मैंने यह भी कहा था कि इस नए विजन के लिए रोडमैप पर पीएम मोदी के कैबिनेट सहयोगियों एवं उनके सलाहकारों की राय सुनना काफी दिलचस्प होगा।'

'सामर्थ्यवान सेनाओं में से एक है भारतीय सेना'

उन्होंने कहा, 'जब बात सैन्य ताकत की होती है तो भारत की गिनती दुनिया की शीर्ष सेनाओं में होती है। एक अनुशासित एवं दुश्मनों में भय पैदा करने वाली भारतीय सेना अपनी सीमा, नागरिकों और हितों की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और सामर्थ्यवान सेनाओं में से एक है। भारतीय सेना न केवल अपनी संप्रभुता की सुरक्षा करती है बल्कि यह क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता भी सुनिश्चित करती है। बीते तीन महीनों में भारतीय नौसेना ने लाल सागर एवं अदन की खाड़ी में समुद्री कारोबार को सुरक्षा देते हुए करीब 150 लाख टन उत्पादों को उनके गंतव्य तक पहुंचने का सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया। इस दौरान नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 110 लोगों को समुद्री लुटेरों से बचाया जिनमें भारतीय चालक दल के 45 सदस्य भी थे।'

रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया

विनीत जैन ने कहा कि हाल के वर्षों में रक्षा उद्योग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नेशनल क्वांटम मिशन, इंडिया एआई मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन निवेशकों और उद्यमियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। जैन ने देश के विकास में स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के योगदान की भी चर्चा की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article