देश

Vice President Election Result 2025: भारत के नए उपराष्ट्रपति बने सी.पी. राधाकृष्णन, NDA ने INDIA Bloc को दी चुनावी पटखनी

Vice President Election Result 2025, Who won the Vice President Election Result 2025, India 17th Uprashtrapati CP Radhakrishnan: भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्षी गठबंधन INDIA के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जुलाई में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद हुआ।

Image

भारत के नए उपराष्ट्रपति: सी.पी. राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत

Vice President Election Result 2025, Who won the Vice President Election Result 2025, India 17th Uprashtrapati CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का रिजल्ट आ गया है। भारत के नए उपराष्ट्रपति के रूप में सी.पी राधाकृष्णन को जीत मिली है। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीएन उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्षी गठबंधन INDIA के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया है।

NDA ने INDIA को पटका

उपराष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने दिखा दिया कि वो अभी भी अपराजेय है, चुनाव से पहले विपक्ष एकजुटता तो दिखा रहा था, लेकिन उसे उपराष्ट्रपति चुनाव में हार ही मिली है।

सी.पी. राधाकृष्णन: एक परिचय

सी.पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा में कोयंबटूर से दो बार प्रतिनिधित्व किया है और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी छवि एक समर्पित कार्यकर्ता और अनुभवी प्रशासक की रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नामांकन का स्वागत करते हुए उन्हें "समर्पण, विनम्रता और बुद्धिमत्ता" का प्रतीक बताया था।

उपराष्ट्रपति पद का महत्व

उपराष्ट्रपति भारत का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वे राज्यसभा के सभापति होते हैं और राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान द्वारा संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य करते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article