देश

कौन थे प्रतीक यादव जिनकी महज 38 साल की उम्र में हुई अचानक मौत? सियासत से दूर रहकर क्या करते थे मुलायम के सौतेले बेटे?

Prateek Yadav: प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता बेटे थे। 38 वर्षीय प्रतीक यादव रियल एस्टेट व्यवसाय, फिटनेस सेंटर और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करते थे ...

Image

प्रतीक यादव का निधन (Photo: Instagram)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 38 साल थी। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। यानी वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक ने लखनऊ में आयरन कोर फिट (Iron Core Fit) नाम से हाई एंड जिम बिजनेस शुरू किया था। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी और अभी तक कई ब्रांच खुल चुकी हैं। यह प्रीमियम क्‍लाइंट्स के लिए है।

मुलायम की दूसरी पत्नी के बेटे

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता बेटे थे। 38 वर्षीय प्रतीक यादव रियल एस्टेट व्यवसाय, फिटनेस सेंटर और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करते थे और बेघर लोगों के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था।

प्रतीक यादव का निधन

प्रतीक यादव का निधन

जिम और फिटनेस सेंटर चलाते थे

विभिन्न जिम और फिटनेस सेंटर चलाने वाले प्रतीक यादव ने लीड्स विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2011 में अपर्णा बिष्ट से शादी की। उन्होंने सक्रिय राजनीतिक भूमिकाओं और प्रसिद्धि से दूरी बनाए रखी और लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहे। इसके उलट, उनकी पत्नी अपर्णा भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं।

प्रतीक यादव की मौत

प्रतीक यादव की मौत

अपर्णा बिष्ट से हुई थी शादी

2012 में उनकी शादी अपर्णा बिष्ट से हुई थी। कुछ समय पहले प्रतीक अपनी पत्नी अपर्णा यादव से बिगड़े रिश्तों के बारे में खुलकर बोलने के बाद सुर्खियों में रहे थे। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया था। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपर्णा ने लखनऊ छावनी से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। प्रतीक यादव की आय का मुख्य स्रोत उनका रियल एस्टेट और फिटनेस व्यवसाय था। 2015-16 में, उन्होंने 1.47 करोड़ रुपये की आय घोषित की, जबकि अपर्णा ने 50 लाख रुपये की आय घोषित की थी।

अखिलेश ने क्या कहा?

अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश ने कहा, मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वे अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान होंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं