देश

Snehdeep Singh Kalsi ने पांच भाषाओं में गाया Kesariya, सुनकर PM मोदी भी हुए आनंदित; देखें- VIDEO

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 18, 2023, 10:13 AM IST

Who is Snehdeep Singh Kalsi: स्नेहदीप सिंह की आवाज और अंदाज में यह गाना सुनकर न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनंदित हुए बल्कि सोशल मीडिया पर इसे सुनने वाले भी खुश हुए। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उनके गाने से जुड़े वीडियो को शेयर करते हुए कहा- यह हमारा अटूट, संयुक्त भारत जैसा लगता है।

Image

Who is Snehdeep Singh Kalsi: स्नेहदीप सिंह सिंह सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहते हैं। (फाइल)

Photo : Twitter

Who is Snehdeep Singh Kalsi: स्नेहदीप सिंह नाम के एक पंजाबी युवक ने पांच भाषाणों में हिंदी फिल्म के गाने को गाया और जब उनकी सिंगिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना हुआ तो वह उस टैलेंट को देश के सामने लाने से पीछे नहीं रहे। पीएम ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर उस गाने की क्लिप को शेयर किया और उनकी तारीफों के पुल बांधे।

दरअसल, पीएम ने सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। एक मिनट आठ सेकेंड्स की इस क्लिप में उन्होंने केसरिया गाना पांच अलग-अलग भाषाओं में एक ही समय पर गाया था। पीएम ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, "प्रतिभाशाली स्नेहदीप सिंह की ओर से इस अद्भुत गायन को देखा। मेलोडी के अलावा यह प्रस्तुति 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना की एक महान अभिव्यक्ति है। शानदार!" बाद में सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्हें बधाई के लिए धन्यवाद भी कहा।

आप भी सुनें स्नेहदीप सिंह की सुरीली आवाजः

सिंह ने कौन-कौन सी भाषाओं में गाया यह गाना?

मलयालम (केरल में), तमिल (तमिलनाडु में), कन्नड (कर्नाटक में), तेलुगू (आंध्र प्रदेश में) और हिंदी (समूचे हिंदुस्तान में)।

केसरिया गाने के बारे में भी थोड़ा जानिए

केसरिया गाना अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra: Part One – Shiva) का है, जो नौ सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस गीत को असल में सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया था, जबकि इसे प्रीतम ने कंपोज किया था और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे बोल (लिरिक्स) लिखे थे। फिल्म की स्टार कास्ट में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर स्टारर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय आदि थे।

कौन हैं Snehdeep Singh Kalsi?

स्नेहदीप सिंह सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजीशियन हैं। गानों के अलावा उन्हें उर्दू शायरी का भी खासा शौक है। मूल रूप से पंजाबी हैं, मगर फिलहाल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहते हैं। वह इसके अलावा एमटीवी मारुति सुजुकि कलर्स ऑफ यूथ सीजन-5 रिएलिटी/टैलेंट शो के विनर भी रहे हैं।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित