देश

श्वेत पत्र ने खोला कांग्रेस का काला चिट्ठा; पार्टी के लिए अहम परिवारवाद, विपक्ष पर बरसे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि श्वेत पत्र ने कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है। परिवार कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण था। कांग्रेस की नीतियों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

Image

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था पर केंद्र द्वारा प्रस्तुत श्वेत पत्र ने कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला दौरे के दौरान एएनआई से कहा कि श्वेत पत्र ने कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है...परिवार कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण था। कांग्रेस की नीतियों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है..." "सवाल उठता है: कैसे क्या कांग्रेस देश को लूटती रही? कैसे देश को पीछे धकेलती रही... हम देश हित में पिछले 10 साल तक चुप रहे। हम चाहते तो पहले भी श्वेत पत्र ला सकते थे। बता दें श्वेत पत्र जो वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकारों (2004-05 और 2013-14 के बीच) के तहत आर्थिक शासन के 10 साल के रिकॉर्ड की तुलना भाजपा के 10 साल के रिकॉर्ड से करता है। बता दें भाजपा ने एनडीए सरकारों का नेतृत्व किया 2014-15 और 2023-24 के बीच किया है।

सकारात्मक आर्थिक माहौल कांग्रेस को वाजपेयी सरकार से विरासत में मिला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने उस सकारात्मक आर्थिक माहौल का लाभ नहीं उठाया जो उसे वाजपेयी सरकार से विरासत में मिला था और गलत लक्ष्य, लापरवाह राजकोषीय नीति, गलत लक्ष्य वाली सब्सिडी और राजनीतिक लाभ के लिए फिजूलखर्ची की थी। राज्यसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पर बहस के जवाब में उन्होंने कहा कि गुड़ को गोबर करना कांग्रेस की महारत है। यह पेपर यूपीए सरकार के 10 वर्षों की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के 10 वर्षों से करने का प्रयास करता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार निवेशकों की भावना के संदर्भ में अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए पहले श्वेत पत्र नहीं लायी थी क्योंकि पूरी दुनिया हमारी अर्थव्यवस्था के लिए फ्रैजाइल फाइव शब्द का उपयोग कर रही थी। आज, जब हम श्वेत पत्र ला रहे हैं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि हम अर्थव्यवस्था को एक निश्चित स्तर पर ले आए हैं और वह स्तर हमें विश्वास दिलाता है कि अब हम अगले कुछ वर्षों में यह कहने में सक्षम होगें कि भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं, और यही कारण है कि प्रधानमंत्री कहते रहते हैं 'मेरे तीसरे कार्यकाल में निश्चित तौर पर अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article