देश

Earthquake Alert: लद्दाख में शाम 6 बजे आया भूकंप, पाकिस्तान में 5.5 तीव्रता की तीव्रता से हिली धरती, जानें ताजा अपडेट

Earthquake Alert Today 13 February 2026: आज 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को लद्दाख के साथ-साथ मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में दोपहर में भूकंप का झटका लगा है।

today earthquake.

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Alert India: आज 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) शाम को लद्दाख में भूकंप के झटके लगे हैं। लद्दाख में 3.3 की तीव्रता से भूकंप आया है। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, चिली और जापान में भूकंप के झटके लगे हैं। भारत के मणिपुर में भूकंप के झटके लगे हैं। National Center for Seismology के अनुसार मणिपुर में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 थी। मणिपुर के कामजोंग में 3.2 मैग्नीट्यूड का हल्का भूकंप आया। यह झटका 60 km की गहराई पर आया। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप का ज्यादा खतरा रहता है, गुरुवार को भी असम और सिक्कम में भूकंप के झटके लगे थे।

पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके?

पाकिस्तान में 12 बजे भूकंप के तेज झटके लगे हैं। पाकिस्तान में 5.5 की तीव्रता से धरती डोली है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र खुजदार से लगभग 79 किलोमीटर (करीब 49 मील) दूर स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

13 फरवरी को कहां-कहां आया भूकंप

देश/राज्यभूकंप का समयभूकंप का केंद्रभूकंप की तीव्रता
लद्दाख06:21 17 PMलेह, लद्दाख3.3
पाकिस्तान12:00:24 ISTबलूचिस्तान5.5
तिब्बत09:12:31 AMरिकेज़ा दीन2.1
मणिपुर05:38:03 AMकामजोंग3.2
म्यांमार04:44:40 AMLat: 23.91 N, Long: 93.85 E2.8
अफगानिस्तान03:42:48 AM36.55 N, Long: 67.82 E4.6
जापान03:18:00 AMओकिनावा5.5
और कहां-कहां भूकंप आया?

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भारत के दो पड़ोसी देशों में भी भूकंप आया है। अफगानिस्तान और म्यांमार में भूकंप के झटके लगे हैं। म्यांमार में शुक्रवार को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार अपने लंबे समुद्र तट पर मीडियम और बड़े भूकंप और सुनामी के खतरों के लिए जाना जाता है। यह चार टेक्टोनिक प्लेटों (इंडियन, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेट) के बीच फंसा हुआ है, जो एक्टिव जियोलॉजिकल प्रोसेस में आपस में इंटरैक्ट करती हैं। अफगानिस्तान में गुरुवार को भी भूकंप के झटके लगे थे। अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया है। जिससे यहां थोड़ी बहुत नुकसान की खबर है। हालांकि किसी के जान जाने की खबर नहीं है। वहीं चिली में 58km की गहराई पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे अब JDU की कमान, जद-यू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे अब JDU की कमान, जद-यू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करने वाले थे पायलट अनुज वशिष्ठ, सुखोई क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर की मौत से परिवार में पसरा मातम

शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करने वाले थे पायलट अनुज वशिष्ठ, सुखोई क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर की मौत से परिवार में पसरा मातम

आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा...भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया

आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा...भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया