देश

जब सदन में राहुल गांधी पर भयंकर गुस्सा हो गए ओम बिरला, दे डाली नसीहत; जानें क्या कर रहे थे नेता प्रतिपक्ष

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हिए कहा कि वो देशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सरकार ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और सरकार उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयास करेगी।

Image

बीच सदन राहुल गांधी पर भड़के ओम बिरला

KEY HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा
  • मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षा का हंगामा
  • इसी दौरान राहुल गांधी पर भड़के स्पीकर

मंगलवार को जब पीएम मोदी सदन में पहुंचे और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने लगे तो विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर नारेबाजी करने लगा। हालांकि पीएम मोदी नारेबाजी से रुके नहीं और अपना संबोधन देते रहे, इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क उठे। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी तक दे डाली।

राहुल गांधी पर क्यों गुस्सा हुए ओम बिरला

दरअसल जब पीएम मोदी का संबोधन चल रहा था, तब राहुल गांधी अपने साथियों की ओर कुछ इशारा कर रहे थे, शायद उन्हें विरोध करने के लिए गाइड कर रहे थे। इसी पर स्पीकर ओम बिरला उनपर गुस्सा हो गए।

ओम बिरला ने क्या कहा

राहुल गांधी पर गुस्सा होते हुए ओम बिरला ने कहा-" माननीय प्रतिपक्ष के नेता, ये शोभा नहीं देता आपको, आपको पर्याप्त समय दिया है, ये शोभा नहीं देता, आप सदन में डायरेक्शन दो। माननीय नेता जब बोल रहे हों, तब खड़े हों, ये शोभा नहीं देता आपके लिए। ये उचित नहीं है संसदीय परंपराओ के अनुसार। ये तरीका ठीक नहीं है आपका। ये गलत तरीका है आपका। ये तरीका इस तरीके से नहीं चलेगा बिलकुल। सदन के अंदर गरिमा बनाकर रखें आप। आप गरिमा को तोड़ना चाहते हैं? डायरेक्शन देते हैं आप बेल में आने के लिए लोगों को, ये प्रतिपक्ष के नेता हैं आप। गलत तरीका है आपका।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article