Uddhav on Sena
सुलह की अटकलों को हवा दी
उद्धव और राज ठाकरे द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों ने दोनों के बीच संभावित सुलह की अटकलों को हवा दे दी है। दोनों नेताओं के बयानों से संकेत मिला है कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के अलगाव के बाद फिर से हाथ मिला सकते हैं। राज ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि मराठी मानुष (मराठी भाषी लोगों) के हित में एकजुट होना मुश्किल नहीं है, वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयों को किनारे रखने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को शामिल न किया जाए।
मनसे नेता अमित ठाकरे ने गुरुवार को कहा था कि मीडिया में बयानबाजी से गठबंधन नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन की किसी भी संभावना के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए। इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा था कि अगर कोई महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए साथ आना चाहता है, तो हम उन्हें भी साथ लेकर चलेंगे।
