देश

बांग्लादेश से भागकर इंडिया पहुंची शेख हसीना के साथ अजित डोभाल ने की मुलाकात, इन बातों पर हुई चर्चा

बांग्लादेश से भागने से पहले शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश में सरकार की कमान सेना के पास चली गई है।

Image

शेख हसीना से मिले अजीत डोभाल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में मौजूद है शेख हसीना
  • बांग्लादेश में हिंसा का दौर है जारी
  • आज शाम बांग्लादेश से भागी थी शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, बांग्लादेश से भागकर इंडिया पहुंच चुकी हैं। शेख हसीना को गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस पर रखे जाने की खबर है। सूत्रों की मानें तो भारत पहुंचने के बाद शेख हसीने से एनएसए चीफ अजीत डोभाल ने मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई है।

अजीत डोभाल के साथ शेख हसीना की बातचीत

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ बांग्लादेश के मौजूदा हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। अजीत डोभाल के साथ उनके शरण लेने और भारत में रुकने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात हुई।

पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी शेख हसीना के भारत पहुंचने के बाद सोमवार शाम को पीएम मोदी को बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अजीत डोभाल और विदेश मंत्री के साथ-साथ कई अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ पीएम मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।

सीमा पर हाई अलर्ट

बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी देश में उथल-पुथल के मद्देनजर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सभी यूनिट को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "हम सीमावर्ती इलाकों में गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article